1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio ने बार-बार रिचार्ज की टेंशन की खत्म, 336 दिन वाले सस्ते प्लान में मिलते हैं धांसू ऑफर्स

Jio ने बार-बार रिचार्ज की टेंशन की खत्म, 336 दिन वाले सस्ते प्लान में मिलते हैं धांसू ऑफर्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 05, 2024 11:18 am IST,  Updated : Jun 05, 2024 11:18 am IST

रिलायंस जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए रिचार्ज प्लान्स की लंबी चौड़ी लिस्ट मौजूद है। जियो की लिस्ट में अपने यूजर्स के लिए कुछ ऐसे प्लान्स भी मौजूद हैं जो आपके बार बार रिचार्ज कराने की टेंशन को पूरी तरह खत्म कर देते हैं। हम आपको ऐसे ही एक दमदार प्लान की डिटेल जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है

Reliance Jio, Jio Offer, Jio Plan, Jio News, Jio Recharge, jio Best Plan, Jio Cheapest Plan- India TV Hindi
जियो हमेशा ही अपने ग्राहकों को सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। Image Source : फाइल फोटो

टेलिकॉम सेक्टर की नंबर एक कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को बेहतरीन नेटर्वक सर्विस उपल्बध कराने के साथ साथ सस्ते रिचार्ज भी मुहैया कराती है। ग्राहकों को प्लान्स चुनने में किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए कंपनी ने एक लंबा चौड़ा पोर्टफोलियो तैयार करके रखा है। जियो ने अपने यूजर्स के के लिए कई सारे लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स भी ऐड कर रखे हैं। अगर आप जियो का लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। 

लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स की सबसे बड़ी खास बात यह होती है कि इनसे एक बार में ही बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट खत्म हो जाती है। जियो के  पास 84 दिन की वैलिडिटी से लेकर 365 दिनों की वैलिडिटी तक कई सारे धांसू प्लान्स मौजूद हैं। आप जियो की लिस्ट से अपने लिए सस्ता और किफायती प्लान चुन सकते हैं। आइए आपको जियो के एक लंबी वैलिडिटी वाला शानदार प्लान बताते हैं। 

Jio की लिस्ट का धमाकेदार ऑफर

रिलायंस जियो की लिस्ट में 2545 रुपये का एक दमदार प्लान मौजूद है। कंपनी अपने यूजर्स को इस प्लान में पूरे 336 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर करती है। इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आप करीब एक साल के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाएंगे। इस प्लान को लेने बाद आपको हर महीने रिचार्ज की टेंशन नहीं होगी। 

जियो 2545 रुपये के प्लान में अपने ग्राहकों को किसी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इस प्लान में आप 336 दिन तक जितना मर्जी हो बात करें। इसी के साथ कंपनी यूजर्स को हर दिन 100 भी देती है। 

रिलायंस जियो के इस प्लान की अगर हम डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 336 दिन के लिए 504GB डेटा मिलता है। आप हर दिन इसमें 1.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो का यह प्लान अनलिमिटेड ट्रू 5G डेटा के साथ आता है। अगर आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क की कनेक्टिविटी तो आप इस प्लान में फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा एक्सेस कर सकते हैं। 

Reliance Jio, Jio Offer, Jio Plan, Jio News, Jio Recharge, jio Best Plan, Jio Cheapest Plan
Image Source : फाइल फोटोजियो की लिस्ट में लॉन्ग वैलिडिटी वाले एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।

जियो इस प्लान में अपने ग्राहकों को कुछ एडिशनल ऑफर भी देती है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो यह प्लान आपको फ्री में जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है। जियो इस प्लान में जियो टीवी और जियो क्लाउड का भी फ्री सब्सक्रिप्शन देता है। 

जियो का ये प्लान भी है बेस्ट

अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं और आपको इससे ज्यादा वैलिडिटी और साथ में ज्यादा इंटरनेट डेटा मिले तो आप जियो के 2999 रुपये के प्लान की तरफ भी जा सकते हैं। जियो इस प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। सिर्फ लंबी वैलिडिटी ही नहीं बल्कि इसमें डेटा भी अधिक मिलता है। इस प्लान में हर दिन आप 2.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो का यह प्लान आपको सिर्फ 230 रुपये मंथली खर्च पर आपको दमदार ऑफर देता है। 

यह भी पढ़ें- Airtel के करोड़ों यूजर्स की हुई मौज, T20 World Cup के लिए लॉन्च हुए 3 नए रिचार्ज प्लान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक