1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio ला रहा है स्मार्टफोन से भी सस्ता लैपटॉप, कंपनी ने लॉन्च डेट का किया ऐलान, जानें इसकी कीमत

Jio ला रहा है स्मार्टफोन से भी सस्ता लैपटॉप, कंपनी ने लॉन्च डेट का किया ऐलान, जानें इसकी कीमत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 24, 2023 06:15 am IST,  Updated : Jul 24, 2023 06:15 am IST

रिलायंस जियो ने अपने फैंस के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है। जियो इस महीने के अंत में नया लैपटॉप लॉन्च करने जा रही। यह नया लैपटॉप New JioBook होगा। माना जा रहा है कि यह देश का सबसे सस्ता लैपटॉप हो सकता है। जियो ने इसमें कमाल के फीचर्स उपलब्ध कराए हैं।

JioBook Laptop,  JioBook,  JioBook Laptop launch,  JioBook Laptop features,  JioBook Laptop specific- India TV Hindi
जियो के इस लैपटॉप से आप डेली रूटीन के नॉर्मल काम आसानी से कर सकेंगे। इसमें सिम लगाने का भी ऑप्शन मिलेगा। Image Source : फाइल फोटो

Reliance jio new Laptop: टेलीकॉम इंडस्ट्री में नंबर एक बनने के बाद अब जियो की तैयारी लैपटॉप इंडस्ट्री में छाने की है। जियो ने भारत में पिछले साल 2022 के अक्टूबर में अपना पहला लैपटॉप Jio Book को लॉन्च किया था। इस लैपटॉप की कीमत देश में 20 हजार रुपये से भी कम थी। अब जियो की तरफ से दूसरे लैपटॉप को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया गया है। जियो की तरफ से आने वाला नया लैपटॉप काफी किफायती और सस्ते दाम वाला होगा।

जियो ने भारत में दूसरा लैपटॉप लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी इस महीने के अंत में जियो बुक का एक सस्ता वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है। भारत में लॉन्च इवेंट से पहले जियो ने ई-कॉमर्स वेबसाइट पर नए JioBook लैपटॉप के कुछ फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स को टीज किया है। आइए आपको जियो के नए लैपटॉप की डिटेल से जानकारी देते हैं।

31 जुलाई को लॉन्च होगा New JioBook Laptop

जियो भारत में 31 जुलाई को JioBook के नए वेरिएंट यानी New JioBook को लॉन्च कर सकती है। अमेजन में जारी किए गए टीज के अनुसार जियो ने इस नए वेरिएंट के लैपटॉप को एंटरटेनमेंट और गेमिंग के उद्देश्य से तैयार किया है। यह लैपटॉप यूजर्स को 4G कनेक्टिविटी ऑफर करेगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस सस्ते लैपटॉप में वाई-फाई का भी सपोर्ट दे सकती है। लॉन्च के बाद इस New JioBook लैपटॉप को जियो की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। 

JioBook Laptop के फीचर्स

अपकमिंग जियो लैपटॉप जियो ओएस सॉफ्टवेयर के साथ आ सकता है। जियो बुक में यूजर्स को जियो की कई सारी ऐप्स का भी सपोर्ट दिया जाएगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट दिया जाएगा। जियो बुक में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर आप पूरे दिन का काम आसानी से चला सकते हैं। इतना ही नहीं इस सस्ते लैपटॉप में आपको वेबकैम का भी फीचर दिया जाएगा जिससे आप अपनी ऑनलाइन क्लास या फिर मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। 

New JioBook एक एंट्री लेवल लैपटॉप होगा इसलिए इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें 2GB रैम का भी सपोर्ट मिलेगा। इस लैपटॉप में 4G सिम कार्ड लाने का भी ऑप्शन होगा। इसमें यूजर्स को एचडीएमआई पोर्ट का भी सपोर्ट मिलेगा।  इस लैपटॉप की कीमत पिछले वेरिएंट के काफी कम होगी।

यह भी पढ़ें-  300mbps की स्पीड के साथ इस ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगा 3300GB डाटा, साथ में 19 OTT सब्सक्रिप्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक