1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio सिम 336 दिन तक रहेगा एक्टिव, करोडों यूजर्स को महंगे रिचार्ज प्लान्स से मिली राहत

Jio सिम 336 दिन तक रहेगा एक्टिव, करोडों यूजर्स को महंगे रिचार्ज प्लान्स से मिली राहत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 04, 2025 05:29 pm IST,  Updated : May 04, 2025 05:29 pm IST

देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। जियो एक ऐसा प्लान लेकर आया है जिसमें कम कीमत में 11 महीने तक ग्राहकों को सिम कार्ड एक्टिव रखने की सुविधा दी जा रही है।

Jio, Reliance Jio, Jio Offer, Recharge Offer, Jio News, Jio 336 Days Validity- India TV Hindi
जियो ने खत्म कर दी जियो सिम एक्टिव रखने की टेंशन। Image Source : फाइल फोटो

देशभर के मोबाइल यूजर्स के बीच में सबसे ज्यादा रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल किया जाता है। इसके पीछे की एक बड़ी वजह कंपनी के किफायती रिचार्ज प्लान्स और इसमें मिलने वाले बेनेफिट्स है। देशभर में करीब 46 करोड़ से ज्यादा लोग जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं। इतना बड़ा यूजरबेस होने की वजह से कंपनी भी लोगों की जरूरतों का बखूबी ध्यान रखती है। यही वजह है कि कंपनी कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है। अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए आज की खबर काफी काम की होने वाली है। 

आपको बता दें कि ग्राहकों की सहूलियत के लिए जियो ने अपने लिस्ट को अलग अलग कैटेगरी में डिवाइड करके रखा है। इसके साथ ही पिछले कुछ समय में जियो ने लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स की संख्या भी बढ़ा दी है ताकि ग्राहकों को बार बार मंथली प्लान्स न लेना पड़े। जियो ने अपनी लिस्ट में एक ऐसा धमाकेदार रिचार्ज प्लान जोड़ा है जिसकी कीमत भी काफी कम है और वैलिडिटी भी बहुत ज्यादा है। 

Jio के सस्ते प्लान के आगे सब हुए पस्त

रिलायंस जियो के जिस प्लान के बारे में हम आपको बता दें रहे हैं उसकी कीमत सिर्फ 1748 रुपये है। इस रिचार्ज प्लान को जियो ने कुछ दिन पहले ही अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। अगर आप लंबे समय के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री होना चाहते हैं तो यह प्लान बेस्ट ऑप्शन है। जियो इस प्लान में अपने ग्राहकों को पूरे 11 महीने यानी 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी दे रहा है। 

Jio, Reliance Jio, Jio Offer, Recharge Offer, Jio News, Jio 336 Days Validity
Image Source : फाइल फोटोजियो के सस्ते प्लान में मिलेंगी कई सारी सुविधाएं।

अगर आप इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान को खरीदते हैं तो आपको 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। मतलब एक रिचार्ज प्लान में आप करीब एक साल के लिए सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा ले पाएंगे। फ्री कॉलिंग के साथ ही जियो के 46 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को इसमें फ्री एसएमएस की भी सुविधा मिलती है।  

सस्ते प्लान में मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

रिलायंस जियो अपने करोड़ों ग्राहकों को इस प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स देती है। अगर आप टीवी चैनल्स देखने का शौक रखते हैं तो जियो के इस प्लान के साथ जियो टीवी का फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलता है। इसकी मदद से आप लाइव टीवी चैनल्स का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको 50GB एआई क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। 

यह भी पढ़ें- ये 5 सरकारी ऐप कई काम कर देंगे आसान, अगर फोन में नहीं हैं इंस्टाल तो तुरंत करें डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक