1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio ने लॉन्च किया यह खास डिवाइस, ट्रैवल करने वालों की बड़ी टेंशन होगी खत्म

Jio ने लॉन्च किया यह खास डिवाइस, ट्रैवल करने वालों की बड़ी टेंशन होगी खत्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 11, 2024 08:16 am IST,  Updated : Jul 11, 2024 08:16 am IST

Jio ने यूजर्स के लिए नया स्मार्ट ट्रैकर लॉन्च किया है। यह स्मार्ट ट्रैकर यूजर्स को अपने खोए हुए सामान को ढूंढ़ने में मदद करेगा। जियो के इस ट्रैकर की कीमत कम रखी गई है और यह कंपनी के आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Jio Tag Air, Jio Smart Tracker, Jio Tag- India TV Hindi
Jio Tag Air Image Source : JIO

Jio ने पिछले साल अपना पहला ट्रैकिंग डिवाइस लॉन्च किया था। अब कंपनी ने यूजर्स के लिए एक और सस्ता स्मार्ट ट्रैकर उतारा है, जो आपके सामान को खोने से बचाता है। यह स्मार्ट ट्रैकर खास तौर पर उन लोगों को राहत की सांस देगा, जो ट्रैवल करते हैं। इस ट्रैकर में नया ट्रैकिंग फीचर दिया गया है, जो आपका सामान खो जाने पर ट्रैक करने में मदद करेगा। इसके अलावा इस ट्रैकर को आप अपनी गाड़ी या फिर कई और सामान में भी छिपा कर रख सकते हैं। इस ट्रैकर की खास बात यह है कि इसे आप अपने Android या iOS दोनों डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।

JioTag Air के फीचर्स

जियो का यह एयरटैग स्लीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है। इसे आप अपने पॉकेट या बैग कहीं भी आसानी से रख सकते हैं। इस एयरटैग को आप अपने की सामान में रख सकते हैं और फोन से ट्रैक कर सकते हैं। इस एयरटैग में ब्लूटूथ 5.3 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस टैग के जरिए कहीं से भी वायरलेस ट्रैकिंग की जा सकती है।

Jio Tag Air में बिल्ट-इन स्पीकर दिया गया है, जो 90 से 120 डेसीबल तक का आवाज प्रोड्यूस कर सकता है। यह स्पीकर लोकल ट्रैकिंग में तेज साउंड प्रोडयूस कर सकता है, जिसकी वजह से सामान को ढूंढ़ना आसान होगा। जियो के इस स्मार्ट ट्रैकर को आप Android या फिर iOS डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।

एंड्रॉइड यूजर्स इस डिवाइस को JioThings ऐप के जरिए कनेक्ट कर सकेंग, जबकि iPhone यूजर्स इसे Find My ऐप के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। इसे Android 9 और iOS 14 के ऊपर के डिवाइस के साथ पेयर किया जा सकता है।

कंपनी इस एयरटैग के साथ लेनयार्ड और एक्स्ट्रा बैटरी दे रही है। कंपनी का दावा है कि इस एयरटैग की बैटरी पूरे एक साल तक चलेगी। इसके अलावा इस एयरटैग में लॉस्ट मोड फीचर भी मिलेगा, जो ऑटोमैटिक नोटिफिकेशन देगा।

Jio Tag Air की कीमत

जियो ने इस स्मार्ट ट्रैकर की कीमत 2,999 रुपये रखी है। हालांकि, इसे कंपनी 1,499 रुपये की कीमत में सेल के लिए उपलब्ध करा रही है। इसे ब्लू, रेड और ग्रे कलर ऑपशन में खरीदा जा सकता है। यूजर्स इसे JioMart, Reliance Digital और Amazon से खरीद सकेंगे।

यह भी पढ़ें - BSNL का 395 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, 13 महीने तक रिचार्ज की नो-टेंशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक