1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Threads यूजर्स के लिए आने वाला नया फीचर, X में इस सुविधा के लिए करना पड़ता है पेमेंट

Threads यूजर्स के लिए आने वाला नया फीचर, X में इस सुविधा के लिए करना पड़ता है पेमेंट

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 25, 2023 09:08 am IST,  Updated : Sep 25, 2023 09:08 am IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऐप्लिकेशन सोशल मीडिया अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने वाला है। कंपनी जल्द ही यूजर्स को पोस्ट एडिट करने का ऑप्शन दे सकती है। आपको बता दें कि मेटा ने ट्विटर को टक्कर देने के लिए थ्रेड्स को लॉन्च किया था लेकिन अब इसकी पॉपुलर्टी काफी कम हो गई है।

Threads, Tech news, threads edit post feature, threads edit feature, threads new feature- India TV Hindi
लीक्स की मानें तो थ्रेड्स यूजर्स के लिए यह फीचर पूरी तरह से फ्री होगा। Image Source : फाइल फोटो

Threads New Edit Feature: ट्विटर को टक्कर देने के लिए मेटा ने जुलाई महीने थ्रेड्स नाम से माइक्रोब्लागिंग प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद से थ्रेड्स में कंपनी लगातार नए नए अपडेट्स ला रही है ताकि यूजर्स को बेहतर सोशल मीडिया एक्सपीरियंस उपलब्ध कराया जा सके। अब थ्रेड्स पर कंपनी एक नया फीचर जोड़ने जा रही है। एक्स की ही तरह यूजर्स को अब थ्रेड्स पर पोस्ट एडिट करने का ऑप्शन मिलेगा। 

अगर आप थ्रेड्स का इस्तेमाल करते हैं तो जल्द ही आपको इस पर शेयर की गई पोस्ट को एडिट करने का ऑप्शन मिलेगा। आप 5 मिनट तक पोस्ट को एडिट कर सकते हैं। हालांक इस फीचर पर अभी टेस्टिंग चल रही है लेकिन माना जा रहा है कंपनी जल्द ही इसे रोलआउट करेगी। फिलहाल अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि इस टाइम लिमिट को बढ़ाया जाएगा या नहीं। 

यहां यूजर्स को यह ध्यान रखना होगा कि वह शेयर किए गए पोस्ट को सिर्फ एक बार ही एडिट कर पाएंगे। अगर पोस्ट में  दोबारा कोई गलती होती है तो उसमें सुधार नहीं किया जा सकेगा। पोस्ट एडिट करने के बाद यूजर्स को हिस्ट्री चेक करने का भी ऑप्शन दिया जाएगा। 

X पर एक घंटे तक कर सकते हैं एडिट

आपको बता दें कि एक्स अपने यूजर्स को एक घंटे तक पोस्ट को एडिट करने का ऑप्शन देता है। हालांकि यह फीचर सिर्फ प्रीमिमय मेंबर्स के लिए है। एक्स पर पहले ये लिमिट सिर्फ 30 मिनट की थी लेकिन बाद में इसे एक घंटा कर दिया गया। अग आप एक्स यूजर्स हैं तो 900 रुपये मंथली पेमेंट करके इसका फायदा ले सकते हैं। 

आपको बदा दें कि लॉन्च के बाद थ्रेड्स जमकर पॉलुलर हुआ था। लॉन्च के कुछ घंटे में ही थ्रेड्स यूजर्स की संख्या मिलियन्स के पार पहुंच गई थी। हालांकि अब इसकी पॉपुलर्टी काफी घट चुकी है और कंपनी अपना यूजर बेस बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। हाल ही कंपनी ने कुछ देशों में सर्च विद कीवर्ज फीचर को रिलीज किया है।  

यह भी पढ़ें- Facebook में आया नया फीचर, यूजर्स एक अकाउंट में ही बना सकेंगे अलग-अलग 4 प्रोफाइल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक