1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. माइक्रोसॉफ्ट के AI चीफ मुस्तफा सुलेमान ने माना गूगल जेमिनी का लोहा, कहा- Copilot में नहीं मिलते हैं ये फीचर्स

माइक्रोसॉफ्ट के AI चीफ मुस्तफा सुलेमान ने माना गूगल जेमिनी का लोहा, कहा- Copilot में नहीं मिलते हैं ये फीचर्स

 Published : Dec 18, 2025 05:04 pm IST,  Updated : Dec 18, 2025 05:04 pm IST

माइक्रोसॉफ्ट के एआई चीफ मुस्तफा सुलेमान ने गूगल के सबसे एडवांस मॉडल जेमिनी 3 की तारीफ की है। हाल में दिए एक इंटरव्यू में एआई चीफ ने Copilot को अपग्रेड करने की बात कही है।

Microsoft AI CEO Mustafa Suleyman- India TV Hindi
माइक्रोसॉफ्ट एआई चीफ मुस्तफा सुलेमान Image Source : MICROSOFT

माइक्रोसॉफ्ट के एआई चीफ मुस्तफा सुलेमान ने गूगल Gemini 3 का लोहा मानते हुए कहा है कि यह एआई टूल ऐसे कई काम कर देता है, जो Copilot नहीं कर पता है। मुस्तफा सुलेमान के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में मुस्तफा सुलेमान ने गूगल जेमिनी 3 एआई टूल की क्षमताओं की तारीफ की है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट के एआई चीफ ने ये भी कहा है कि को-पायलट के पास भी ऐसे कई फीचर्स हैं, जो गूगल जेमिनी के पास नहीं है।

Copilot की भी तारीफ

मुस्तफा सुलेमान ने इस इंटरव्यू में Copilot की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक शानदार वर्जन है। यह वो सभी चीजें देख सकता है, जो आप देख रहे हैं। साथ ही, यह रीयल टाइम में आपके साथ बातचीत भी कर सकता है। आप कोपायलट के जरिए अपनी मोबाइल या डेस्कटॉप स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। इसके साथ बातचीत करके फीडबैक भी ले सकते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट एआई चीफ ने कहा कि हम इसके डे-टू-डे एक्सपीरियंस को इमेजिन करके आपके लिए इस असिस्टेंट को और ज्यादा इंटेलिजेंट बना रहा है ताकि आप अगर कहीं भी अटक जाएं तो ये आपकी मदद कर सके। गूगल ने अपने अब तक के सबसे एडवांस मॉडल जेमिनी 3 को पिछले महीने लॉन्च किया है। गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने इस लॉन्च करते हुए कहा था कि यह मल्टीमॉडल की दुनिया को समझने वाला बेस्ड मॉडल है। गूगल ने इसे अब तक का सबसे एडवांस मॉडल और कोडिंग के लिए बेहतर बताया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि नया मॉडल काफी वर्सेटाइल है।

एआई को लेकर सावधान रहने की जरूरत

मुस्तफा सुलेमान ने एआई को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि एआई सिस्टम को इंसानों के इंटरेस्ट के लिए स्ट्रिक्टली डिजाइन करना चाहिए न कि ऑटोनोमस ऑपरेशन के लिए। माइक्रोसॉफ्ट का अप्रोच हम्युमनिस्ट सुपरइंटेलिजेंस का रहा है। उन्होंने इंटरव्यू में आगे कहा कि हम ऐसे सिस्टम को डेवलप नहीं करना चाहेंगे, जिसमें हमसे दूर जाने का पोटेंशियल होगा। किसी भी सुपरइंटेलिजेंस टूल को रिलीज करने से पहले कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें -

OnePlus Community Sale: काफी सस्ते मिल रहे वनप्लस के लेटेस्ट फोन, हजारों रुपये बचाने का मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक