1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. AI को लेकर माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला की नई राय, एलन मस्क ने बताया 'सुपरसोनिक सुनामी'

AI को लेकर माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला की नई राय, एलन मस्क ने बताया 'सुपरसोनिक सुनामी'

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 22, 2026 08:24 am IST,  Updated : Jan 22, 2026 12:08 pm IST

AI को लेकर दो बड़े दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और एलन मस्क ने अपनी राय दी है। सत्य नडेला ने कहा कि एआई का रीयल टेस्ट अभी बाकी है। वहीं, एलन मस्क ने इसे सुपरसोनिक सुनामी का नाम दिया है।

AI, Satya Nadella, Elon Musk- India TV Hindi
एआई सत्य नडेला और एलन मस्क Image Source : PTI

माइक्रोसॉफ्ट से सीईओ सत्य नडेला ने AI को लेकर अपनी नई राय रखी है। साथ ही, एआई के मौजूदा सिनेरियो को लेकर चेतावनी भी दी है। वहीं, xAI के फाउंडर एलन मस्क ने AI को सुपरसोनिक सुनामी बताया है। माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला ने स्वीट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम (WEF) में एआई को लेकर अपनी नई राय और चिंता का जिक्र किया है।

माइक्रोसॉफ्ट सीईओ की एआई पर नई राय

रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट सीईओ ने एआई के मौजूदा बूम को बेहद शुरुआती बताया है और कहा है कि टेक कंपनियों को इसे लेकर अति-उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। एआई का इस्तेमाल फिलहाल केवल एक ही सेक्टर तक सीमित है। कंपनियां तेजी से लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स की लाइसेंसिंग पर काम कर रही है। इसका असली टेस्ट अभी बाकी है, जब इसे बड़ी टेक कंपनियों के अलावा प्रैक्टिकली बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा।

सत्य नडेला माइक्रोसॉफ्ट के एआई विंग Copilot को भी लीड करते हैं। उन्होंने वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम में टेक्नोलॉजी का इतिहास रहा है कि शुरुआत में इसे हाइप मिलता है लेकिन बाद में रेशनल ग्रोथ में दिक्कत आती है। हालांकि, सत्य नडेला एआई के एडॉप्शन को लेकर कॉन्फिडेंट हैं कि जल्द ही यह सभी सेक्टर को तेजी से बदल सकता है।

उन्होंने इवेंट के दौरान कहा कि मुझे ज्यादा विश्वास है कि यह एक ऐसी तकनीक है जो वास्तव में क्लाउड और मोबाइल पटरियों पर बनेगी, तेजी से फैलेगी और प्रोडक्टिविटी कर्व को मोड़ देगी। साथ ही, यह दुनिया भर में स्थानीय सरप्लस और आर्थिक विकास लाएगी।

एलन मस्क ने बताया सुपरसोनिक सुनामी

एआई को लेकर एलन मस्क ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा है कि यह एक सुपरसोनिक सुनामी की तरह है। हालांकि, मस्क ने एआई पर अपनी यह टिप्पणी किस कॉन्टेक्स्ट में दी है इसका जिक्र नहीं किया है। वहीं, मस्क के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि एआई जल्द ही हमें रिप्लेस करने वाला है।

वहीं, एक यूजर ने एलन मस्क के एआई को लेकर दिए गए पुराने स्टेटमेंट को पोस्ट करते हुए पूछा है कि क्या आपने अपना माइंडचेंज कर लिया है? बता दें कि मस्क ने पहले एआई को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ हम एक राक्षस को बुला रहे हैं।

यह भी पढ़ें - गणतंत्र दिवस परेड में देसी कंपनी दिखाएगी अपना दम, शोकेस होगा ‘ZOLT’ UAV, जानें खूबियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक