मोटोरोला भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में वापसी कर चुका है। कंपनी ने पिछले एक साल में एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। पॉपुलर स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने हाल ही में बाजार में Moto G45 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे बजट सेगमेंट में वीगन लेदर बैक पैनल के साथ मार्केट में उतारा था। अगर आप मोटोरोला का नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज से Moto G45 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है।
अगर आप 10 हजार रुपये के बजट में कोई दमदार स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। Moto G45 5G की खास बात यह है कि इसे कंपनी ने कई सारे अलग अलग कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें आपको Brilliant Blue, Brilliant Green, Viva Magenta कलर ऑप्शन मिलते हैं।
अगर आप Moto G45 5G स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में इसकी सेल शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट के साथ साथ आप इसे मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। फर्स्ट सेल ऑफर में आप इस स्मार्टफोन को 10 हजार रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी के मुताबिक इसमें मिलने वाला ऑफर कुछ ही समय के लिए होगा।
आपको बता दें कि मोटोरोला ने Moto G45 5G को स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 8GB तक की रैम का सपोर्ट मिलेगा। अगर आपको रैम कम लगती है तो आपको इसमें वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन मिलेगा। आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से बताते हैं।
मोटोरोला ने Moto G45 5G को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। पहला वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। 4GB वाले मॉडल की कीमत 10,999 रुपये है जबकि वहीं 8GB वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है।
इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को Moto G45 5G पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रही है। IDFC बैंक कार्ड से खरीदारी पर आपको 1000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल जाएगा। इस ऑफर के साथ बेस मॉडल को आप सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकेंगे। कंपनी के मुताबिक यह डिस्काउंट ऑफर सिर्फ 10 सितंबर तक ही रहेगा।
यह भी पढ़ें- 1 सितंबर से ऑनलाइन पेमेंट में होने वाली है दिक्कत! Jio-Airtel-Vi यूजर्स को होगी परेशानी
संपादक की पसंद