1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola Edge 60 Fusion की कीमत धड़ाम, हजारों रुपये सस्ता हुआ मोटोरोला का वाटरप्रूफ फोन

Motorola Edge 60 Fusion की कीमत धड़ाम, हजारों रुपये सस्ता हुआ मोटोरोला का वाटरप्रूफ फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 23, 2025 01:23 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 01:23 pm IST

Motorola Edge 60 Fusion में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट किया गया है। मोटोरोला के इस साल लॉन्च हुए वाटरप्रूफ फोन को हजारों रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं।

Motorola Edge 60 Fusion- India TV Hindi
मोटोरोला एज 60 फ्यूजन Image Source : MOTOROLA

Motorola ने अपने इस साल लॉन्च हुए मिड बजट स्मार्टफोन Edge 60 Fusion की कीमत में भारी कटौती कर दी है। मोटोरोला का यह फोन अब लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिलेगा। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर इसे हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन में 5500mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Motorola Edge 60 Fusion पर ऑफर

मोटोरोला के इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB रैम + 256GB और 12GB रैम + 256GB में खरीदा जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। फोन की कीमत में 3,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 5% का कैशबैक मिलेगा। वहीं, पुराने फोन एक्सचेंज कराने पर आप 22,350 रुपये तक बचा सकते हैं। अगर, आप अपना कोई पुराना एंड्रॉइड फोन एक्सचेंज कराते हैं तो आपको यह और भी सस्ते में मिलेगा।

Motorola Edge 60 Fusion के फीचर्स

मोटोरोला के इस फोन में 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 3D कर्व्ड डिजाइन मिलेगा। फोन के बैक में प्रीमियम वीगन लेदर फिनिशिंग दी गई है। यही नहीं, फोन का डिस्प्ले स्मार्ट वाटर टच 3.0 और एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलेगा।

Motorola Edge 60 Fusion फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच, 3D कर्व्ड pOLED, 120Hz
प्रोसेसर Mediatek Dimensity 7400
स्टोरेज 12GB रैम, 256GB
बैटरी 5500mAh, 68W
कैमरा 50MP + 13MP, 32MP
OS Android 15

यह फोन Mediatek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इस फोन में कंपनी ने 5,500mAh की दमदार बैटरी दी है, जिसके साथ 68W टर्बो फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। इसमें Google Gemini पर बेस्ड AI फीचर्स दिए गए हैं।

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। फोन में डॉल्वी एटमस, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें -

Explainer: TikTok की भारत में वापसी की राहें क्यों नहीं है आसान? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक