1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola के 256GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत धड़ाम, Flipkart Sale में बंपर Price Cut

Motorola के 256GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत धड़ाम, Flipkart Sale में बंपर Price Cut

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 09, 2025 02:11 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 12:40 pm IST

Motorola Edge 60 Pro 256GB वाले वेरिएंट की कीमत में बड़ा प्राइस कट किया गया है। मोटोरोला का यह लेटेस्ट मिड बजट स्मार्टफन दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6000mAh की बैटरी और 12GB तक रैम मिलता है।

Motorola Edge 60 Pro- India TV Hindi
मोटोरोला एज 60 प्रो Image Source : FILE

Motorola Edge 60 Pro 5G की कीमत एक बार फिर से कम हो गई है। मोटोरोला का यह मिड बजट फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन में 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर चल रहे सेल में इस फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 60 Pro दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB रैम + 256GB और 12GB रैम + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 33,999 रुपये में आता है। यह फोन लॉन्च प्राइस से 7,000 रुपये कम कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 5% का कैशबैक मिलेगा। साथ ही, आप फोन की खरीद पर 20,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर में बचा सकते हैं। अगर, आपके पास कोई पुराना फोन है तो आप इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

Motorola Edge 60 Pro 5G के फीचर्स

मोटोरोला का यह फोन 6.7 इंच के 1.5K ट्रू कलर क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है। यह फोन IP68 और IP69 रेटेड है। साथ ही, इसमें MIL-810H मिलिट्री ग्रेड बिल्ड क्वालिटी मिलती है। यह फोन पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।

इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 90W का टर्बो चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन में Google Gemini बेस्ड Moto AI 2.0 फीचर्स मिलते हैं।

Motorola Edge 60 Pro के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअ मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का सेकेंडरी और 10MP का तीसरा कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलता है। कंपनी फोन के साथ Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम देती है।

यह भी पढ़ें -

बड़ा खुलासा: मोबाइल फोन में सेंध लगा रहे चीनी हैकर्स, सुन सकते हैं कॉल, पढ़ सकते हैं SMS

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक