1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola Edge 60 Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, 12000 रुपये तक सस्ता हुआ धांसू 5G फोन

Motorola Edge 60 Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, 12000 रुपये तक सस्ता हुआ धांसू 5G फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 14, 2025 05:35 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 05:35 pm IST

Motorola Edge 60 Pro 5G को अपकमिंग फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में अब तक की सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने मोटोरोला के इस मिड बजट फोन की डील रिवील कर दी है।

Motorola Edge 60 Pro- India TV Hindi
मोटोरोला एज 60 प्रो Image Source : MOTOROLA

Motorola Edge 60 Pro की कीमत में भारी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 23 सितंबर से शुरू होने वाले Big Billion Days Sale में मोटोरोला के इस मिड बजट फोन को अब तक की लोएस्ट प्राइस में खरीदा जा सकेगा। मोटोरोला का यह वाटरप्रुफ फीचर वाला फोन कुछ सप्ताह पहले भारत में लॉन्च हुआ है। फ्लिपकार्ट ने इस फोन पर मिलने वाली डील को रिवील कर दी है। अपकमिंग सेल में इस फोन को MRP से 12,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 60 Pro की डील हुई रिवील

मोटोरोला का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में आता है। इसकी कीमत क्रमशः 29,999 रुपये, 33,999 रुपये और 37,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन फिलहाल 36,999 रुपये की शुरुआती MRP पर लिस्ट किया गया है।

फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाले सेल में इसे 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। फोन की खरीद पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी ने इसे MRP से 7,000 रुपये कम में लिस्ट किया है। इस तरह से कुल 12,000 रुपये तक बचाए जा सकते हैं। मोटोरोला का यह फोन तीन कलर ऑप्शन- पेनाटोन डैजलिंग ब्लू, पेनाटोन शैडो और पेनाटोन ग्रेप में आता है।

Motorola Edge 60 Pro के फीचर्स

मोटोरोला के इस मिड बजट फोन में 6.7 इंच का सुपर एचडी क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K यानी 2712 x 1220 पिक्सल है। साथ ही, फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है।

Motorola Edge 60 Pro में MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जिसके साथ कंपनी 3 साल ऑपरेटिंग सिस्टम और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है।

इसमें 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ कंपनी ने 90W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है। फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड, 10MP का टेलीफोटो और एक मल्टीस्पेक्ट्रल 3-इन-1 लाइट सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें -

Motorola Edge 60 Fusion की अचानक बढ़ी कीमत, 3000 रुपये तक महंगा हुआ फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक