Motorola के हाल में लॉन्च हुए फोन G86 Power को भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस फोन में 6720mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। पिछले दिनों लॉन्च हुआ यह बजट फोन 6 अगस्त से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर कंपनी अभी दमदार ऑफर्स दे रही है। यह फोन महज 633 रुपये की शुरुआती EMI में खरीदा जा सकता है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Moto G85 Power का अपग्रेड मॉडल है। आइए, जानते हैं फोन की कीमत और सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...
Motorola G86 Power पर ऑफर
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे फ्रीडम सेल में Motorola G86 Power को लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 128GB में आता है। इसकी कीमत 17,999 रुपये है और इसे तीन कलर ऑप्शन- Panatone Cosmic Sky, Panatone Golden Cypress और Panatone Spellbound में खरीदा जा सकता है। इस सेल में फोन की खरीद पर 5% का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ मिल सकता है। मोटोरोला का यह फोन 19,999 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। कंपनी ने फोन की कीमत पहले ही 2,000 रुपये कम कर दी है। साथ ही, यह 633 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।
Motorola G86 Power के फीचर्स
Motorola का यह फोन 6.67 इंच के 1.5K रेजलूशन वाले pOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में सुपर HD डिस्प्ले मिलता है, जो 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
मोटोरोला के इस बजट फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। इस फोन में तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा।
फोन में 6,720mAh की दमदार बैटरी दी गई है। साथ ही, यह 33W टर्बो चार्जिंग फीचर के साथ आता है। फोन में AI फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें फोटो इन्हांसमेंट, सुपरजूम, एआई ऑटो स्माइल कैप्चर जैसे फीचर्स मिलते है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़ें -
Garena Free Fire MAX के लेटेस्ट Redeem Codes, फ्री में पाएं डायमंड्स और Gun Skins