Samsung की बादशाहत को खत्म करने के लिए कई कंपनियां अपने बुक-स्टाइल वाले फोल्डेबल फोन मार्केट में लॉन्च कर रह हैं। इस कड़ी में अब मोटोरोला का नाम भी जुड़ने वाला है। कंपनी अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन जल्द भारत में लॉन्च करने वाली है। इसे Motorola Razr Fold के नाम से पेश किया जाएगा। इस फोन के कई फीचर्स भी कंपनी ने कंफर्म कर दिए हैं।
Flipkart पर हुआ लिस्ट
Motorola ने अपने पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन को मार्च में आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2026) में शोकेस किया था। लेनोवो ओन्ड कंपनी का यह फोल्डेबल फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Coming Soon के साथ लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक, मोटोरोला रेजर फोल्ड को भारत में ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
इस फोन के साथ Motorola Razr Ultra, Motrola Razr+ और Motorola Rar 2026 को भी भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। इन तीनों फोन को पिछले दिनों यूरोपीय मार्केट में पेश किया गया है। लीक रिपोर्ट की मानें तो मोटोरोला का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन 19 मई को चीनी बाजार में लॉन्च किया जाएगा। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 सीरीज का फ्लैगशिप चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है।
मिलेंगे ये फीचर्स?
Motorola Razr Fold को पिछले दिनों 29 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलता है। इसे अमेरिकी बाजार में 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। यह फोन 8.1 इंच के फ्लेक्सिबल pOLED चिपसेट के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
इस फोन में 6.6 इंच का pOLED कवर डिस्प्ले मिलता है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। फोन IP49 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी और डस्ट प्रूफ है। इसमें 6000mAh की बैटरी, 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलता है।
यह भी पढ़ें - BSNL का 70 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली मिलेगा 3GB डेटा