1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Netflix यूजर्स को लग सकता है 440 वोल्ट का झटका, कंपनी बढ़ाने जा रही है प्लान्स की कीमत!

Netflix यूजर्स को लग सकता है 440 वोल्ट का झटका, कंपनी बढ़ाने जा रही है प्लान्स की कीमत!

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 04, 2023 04:47 pm IST,  Updated : Oct 04, 2023 04:47 pm IST

अगर आप नई नई मूवीज और वेबसीरीज के लिए नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करते हैं तो जल्द ही आपको बड़ा झटका लग सकता है। एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि कंपनी जल्द ही अपने सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों को बढ़ा सकती है। फिलहाल अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि कितने रुपये की बढ़ोतरी होगी।

Netflix, exclusive, Streaming Services, Technology, Online Service, Netflix Plan Raise Prices, Tech - India TV Hindi
रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स अपने सभी प्लान्स की कीमतों को बढ़ा सकती है। Image Source : फाइल फोटो

Netflix subscription plan Price: अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं और इसके लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए थोड़ी बुरी खबर है। आने वाले दिनों में नेटफ्लिक्स यूजर्स की जेब पर अधिक बोझ पड़ सकता है और स्ट्रीमिंग के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। कंपनी अपने प्लान्स के रेट को बढ़ाने की योजना बना रही है। फिलहाल राहत की बात यह है कि अभी भारत में इसे लागू नहीं किया जाएगा। 

वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ग्लोबली अपने मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। लेकिन भारतीय यूजर्स के लिए राहत की खबर यह है कि इसकी शुरुआत कंपनी यनाइटेड स्टेट और कनाडा से करेगी। अगर योजना सही रही तो बाद में इसे भारत समेत दूसरे देशों में लागू किया जा सकता है। 

नेटफ्लिक्स की तरफ से अपने सब्सक्रिप्शन प्लान में कितने रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी इस बारे में रिपोर्ट में कोई जानकारी नहीं दी गई है। न ही इस बात का खुलासा किया गया है कि कंपनी कब से नई प्राइसिंग को लागू करेगी। 

आपको बता दें कि नेटफ्लिक्सल ने पिछले साल ही अपने सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। पिछले कुछ महीनों में नेटफ्लिक्स ने अपने प्लेटफॉर्म में कई बड़े बदलाव किए हैं। कुछ महीनों पहले ही नेटफ्लिक्स ने भारत में पासवर्ड शेयरिंग सुविधा को बंद कर दिया था। अगर कोई यूजर अपने नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के पासवर्ड को शेयर करना चाहता है तो उसे 7.99 डॉलर का भुगतान करना होगा। 

यह भी पढ़ें- OnePlus 11R 5G Solar Red में मिलेगी 18GB की रैम, 50 ऐप्स ओपन होने पर भी नहीं होगा हैंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक