1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp Group में आया नया फीचर! अब नए मेंबर भी पढ़ पाएंगे पुरानी चैट

WhatsApp Group में आया नया फीचर! अब नए मेंबर भी पढ़ पाएंगे पुरानी चैट

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 26, 2023 08:29 am IST,  Updated : Aug 26, 2023 08:29 am IST

पॉपुलर मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने जा रहा है । वॉट्सऐप ग्रुप में ग्रुप मेंबेर को अब खास सुविधा मिलेगा। ग्रुप में जुड़ने वाला नया मेंबर अब पुरानी चैट को भी पढ़ पाएगा।

WhatsApp Recent History Sharing Feature, Recent History Sharing Feature, History Sharing Feature- India TV Hindi
वॉट्सऐप लगातार अपने प्लेटफॉर्म में नए नए फीचर्स ला रहा है। Image Source : फाइल फोटो

WhatsApp New Feature Update: मेटा का मैसेजिंग ऐप्लीकेशन वॉट्सऐप दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप में से एक है। मेटा यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए आए दिन नए नए फीचर्स और अपडेट्स लाता रहता है। अब कंपनी ने एक और नया फीचर यूजर्स के लिए ला रहा है। अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो नया अपडेट आपके लिए काफी काम आ सकता है। मेटा WhatsApp Group के लिए हिस्ट्री से संबंधित एक नया फीचर लाने जा रहा है।

वॉट्सऐप के फीचर्स पर नजर रखन वाली वेबसाइट वाबेटाइंफो ने वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स को लेकर बड़ी जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक मेटा वॉट्सऐप ग्रुप में अब Recent History Sharing का फीचर लाने वाला है। वॉट्सऐप के इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा ग्रुप में ऐड होने वाले नए यूजर्स को मिलेगा। 

वॉट्सऐप ग्रुप में जॉइन करने वाले नए यूजर्स को अब एक खास सुविधा मिलने वाली है। नए यूजर्स अब ग्रुप की पुरानी चैट को भी पढ़ पाएंगे। यानी न्यू यूजर अब उस चैट को भी एक्सेस करपाएगा जो उसके ग्रुप में जुड़ने से पहले हुई है। हालांकि यहां पर यूजर्स को सिर्फ रिसेंट हिस्ट्री ही पढ़ने का मौका मिलेगा। 

एडमिन के पास होगी पॉवर

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि नए यूजर्स को सिर्फ 24 घंटे पहले तक की ही हिस्ट्री पढ़ने का एक्सेस होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस फीचर का कंट्रोल ग्रुप के एडमिन के पास होगा। अगर एडमिन इस फीचर को ऑन रखता है तो न्यू यूजर पुरानी चैट को पढ़ पाएगा। फिलहाल अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में और इसकी टेस्टिंग चल रही है। इस फीचर को अभी बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। 

यह भी पढ़ें- WhatsApp में आया नया अपडेट, फोटो के बाद अब HD वीडियो सेंड करने का मिला ऑप्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक