Nothing Phone 2a launch Update: पॉपुलर स्मार्टफोन मेकर कंपनी नथिंग ने बहुत जल्द ही मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। नथिंग अब तक दो स्मार्टफोन Nothing और Nothing Phone 2 को मार्केट में पेश कर चुकी है। दोनों ही स्मार्टफोन्स ने यूजर्स को खूब इंप्रेस किया। अब कंपनी अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन Nothing Phone 2a लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रही हैं।
आपको बता दें कि नथिंग फैंस पिछले काफी दिनों से Nothing Phone 2a का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। लीक्स की मानें तो अब फैंस का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि बाजार में इस दमदार फोन की एंट्री होने जा रही है। Nothing Phone 2a TUV सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। आपको बता दें कि इससे पहले यह स्मार्टफोन BIS और DTRA पर लिस्ट हो चुका है।
Nothing Phone 2a एक फ्लैगशिप डिवाइस होगा लेकिन प्राइस के मामले में यह Nothing Phone 1 और Nothing Phone 2 से बेहद सस्ता होगा। यानी यूजर्स को कम दाम में प्रीमियम स्मार्टफोन मिलने वाला है। पिछले फोन की ही तरह इस स्मार्टफोन में भी यजूर्स को LED लाइट के साथ ट्रांसपेरेंट बैक पैनल मिलेगा।
TUV लिस्टिंग से Nothing Phone 2a के कुछ फीचर्स का भी खुलासा हुआ है। सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर यह फोन A142 मॉडल के नाम से स्पॉट किया गया है। लीक्स की मानें तो यह फोन 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आएगा। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही ऑफिशियल तौर पर इसकी लॉन्चिंग की घोषणा कर सकती है।
यह भी पढ़ें- Apple Vision Pro की रिपेयरिंग में लगेंगे 2 लाख रुपये, इस दिन से शुरू होने जा रही है सेल
संपादक की पसंद