1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone 3 दमदार फीचर्स के जल्द मारेगा एंट्री, लॉन्च से पहले CEO ने बताई कीमत

Nothing Phone 3 दमदार फीचर्स के जल्द मारेगा एंट्री, लॉन्च से पहले CEO ने बताई कीमत

 Published : May 14, 2025 07:00 am IST,  Updated : May 14, 2025 01:12 pm IST

Nothing Phone 3 की कीमत लॉन्च से पहले रिवील हो गई है। नथिंग अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकता है। इसमें कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

Nothing Phone 3- India TV Hindi
नथिंग फोन 3 Image Source : NOTHING

Nothing Phone (3a) सीरीज के बाद यूके की कंपनी नथिंग जल्द ही भारत में अपना फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन 2023 में लॉन्च हुए Nothing Phone 2 का अपग्रेड होगा। कंपनी ने पिछले सप्ताह इस फोन की लॉन्चिंग को टीज किया है। अब कंपनी के CEO कार्ल पे ने नथिंग के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone 3 की कीमत रिवील कर दी है। इसे Nothing Phone और Nothing Phone 2 के मुकाबले हाई प्राइस रेंज में पेश किया जाएगा।

नथिंग ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर कंपनी के सीईओ कार्ल पे के एक पॉडकास्ट वाले क्लिप का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें अपकमिंग फोन की कीमत का जिक्र किया गया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, नथिंग का यह स्मार्टफोन 800 पाउंड यानी लगभग 90,000 रुपये में आ सकता है। नथिंग अपने इस फ्लैगशिप फोन को Apple और Samsung के प्रीमियन फोन की तरह रख सकता है। आइए, जानते हैं नथिंग के इस फोन के संभावित फीचर्स के बारे में...

मिलेंगे ये खास फीचर्स

Nothing Phone 3 के डिजाइन में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। इस फोन के बैक में OnePlus 12 की तरह सर्कुलर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन के बैक में आइकॉनिक Glyph इंटरफेस मिलेगा, जो यूजर्स को कॉल, मैसेज और अन्य नोटिफिकेशन पर अलर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का AMOLED LTPO डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक होगा।

यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज मिल सकता है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 50W वायर्ड के साथ 20W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है।

इसमें AI ड्रिवन फीचर जैसे कि सर्किल-टू-सर्च, स्मार्ट ड्राअर, वॉइस ट्रांसक्रिप्शन और बिल्ट-इन AI असिस्टेंट मिल सकते हैं। Nothing Phone 3 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसके तीनों कैमरे 50MP के होंगे। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक