1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 12 में अब तक का सबसे बड़ा Price Cut, 16GB रैम वाला फोन को सस्ते में घर लाने का मौका

OnePlus 12 में अब तक का सबसे बड़ा Price Cut, 16GB रैम वाला फोन को सस्ते में घर लाने का मौका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 28, 2025 12:07 pm IST,  Updated : May 28, 2025 12:07 pm IST

OnePlus 12 में एक बार फिर से प्राइस कट किया गया है। वनप्लस के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को आप 23000 रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं। इसमें 16GB रैम समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus 12R, OnePlus 12R Price Drop- India TV Hindi
वनप्लस 12 पर सबसे बड़ा ऑफर Image Source : INDIA TV

OnePlus 12 5G की कीमत में लॉन्च के बाद अब तक का सबसे बड़ा प्राइस कट किया गया है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। इसमें 16GB रैम, 512GB इंटरनल स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर वनप्लस 12 की कीमत में अचानक से यह प्राइस कट किया गया है। OnePlus 13 की लॉन्चिंग के बाद इस फोन की प्राइस लगातार कम हो रही है।

अब तक की सबसे बड़ी कटौती

Amazon पर OnePlus 12 5G के 16GB रैम, 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 56,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत 69,999 रुपये थी। कंपनी ने फोन की कीमत में पहले ही 13,000 रुपये की कटौती कर दी है। इसके अलावा 4,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और 6,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कुल मिलाकर इसे 46,998 रुपये की कीमत में घर लाया जा सकता है, जो लॉन्च प्राइस से करीब 23,000 रुपये सस्ता है। OnePlus 12 5G को एमरल्ड, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

OnePlus 12 5G के फीचर्स

वनप्लस का यह फोन 6.82 इंच के Fluid AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने QHD+ रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स की है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 मिलता है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है।

OnePlus 12 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 16GB रैम और 512GB तक का स्टोरेज मिलता है। फोन में 5,400mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है। 

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन टेलीफोटो, 64MP का पेरीस्कोप टेलीस्कोप और 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक