1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 13 की औंधे मुंह गिरी कीमत, अमेजन पर हजारों रुपये सस्ता हुआ 24GB रैम वाला फोन

OnePlus 13 की औंधे मुंह गिरी कीमत, अमेजन पर हजारों रुपये सस्ता हुआ 24GB रैम वाला फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 22, 2025 12:33 pm IST,  Updated : Aug 22, 2025 12:33 pm IST

OnePlus 13 की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती कर दी गई है। अमेजन पर यह फ्लैगशिप फोन 5,000 रुपये तक सस्ता हो गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

Oneplus 13 price cut- India TV Hindi
वनप्लस 13 Image Source : INDIA TV

OnePlus 13 की कीमत में बड़ा प्राइस कट किया गया है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 5000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। वनप्लस का यह फोन 24GB रैम, 1TB स्टोरेज के साथ-साथ दमदार बैटरी और तगड़े कैमरे फीचर्स के साथ आता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर फोन को और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए, जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में...

OnePlus 13 पर ऑफर

वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 24GB + 1TB में आता है। इसे 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। अमेजन पर यह फोन अभी 5,000 रुपये की कटौती के बाद 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 33,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। अगर, आप पुराने फोन को एक्सचेंज कराते हैं तो इसे और भी सस्ते में खरीद सकते हैं।

OnePlus 13 के फीचर्स

OnePlus 13 फीचर्स
डिस्प्ले 6.82 इंच QHD+ ProXDR
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट
स्टोरेज 24GB रैम + 1TB स्टोरेज
कैमरा 50MP + 50MP + 50MP, 32MP सेल्फी
बैटरी 6,000mAh, 100W वायर्ड, 50W वायरलेस चार्जिंग
OS Android 15

OnePlus 13 में 6.82 इंच का QHD+ ProXDR डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में IP68 और IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिलता है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने और धूल-मिट्टी से खराब नहीं होगा। यह फ्लैगशिप फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 24GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

वनप्लस का यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है। वनप्लस के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

7000mAh बैटरी वाली Redmi Note 15 Pro सीरीज लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक