OnePlus Offer: अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन फोन के लॉन्च की समय पूरी कीमत नहीं देना चाहते तो वनप्लस 13 पर चल रहे लेटेस्ट ऑफर पर एक नजर जरूर डालें। भारत में 69,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन फिलहाल विजय सेल्स की वेबसाइट पर 12,500 रुपये से ज्यादा की छूट के साथ अवेलेबल है। वनप्लस 13 के इस ऑफर और इसके फीचर्स के बारे में जान लीजिए क्योंकि इस तरह के ऑफर आमतौर पर लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए ही होते हैं। अगर आप इस ऑफर में इंट्रेस्ट रखते हैं तो जल्दी करें।
वनप्लस 13 पर कितनी मिल रही है छूट
वनप्लस 13 को भारत में 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह फ्लैगशिप फोन फिलहाल विजय सेल्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर 60,990 रुपये में अवेलेबल है, यानी 9009 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI पेमेंट पर 3500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट हासिल कर सकते हैं। साथ ही वन कार्ड क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन पर 2000 रुपये की छूट भी मिल सकती है।
वनप्लस 13 के स्पेसिफिकेशन्स
परफॉर्मेंस की बात करें तो यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और एड्रेनो 830 GPU के साथ आता है। इसके अलावा वनप्लस 13 में 6.82 इंच का QHD+ LTPO 3K डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इस फोन में 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। वनप्लस 13 में 6000mAh की बैटरी है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरे की बात करें तो वनप्लस 13 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम तक वाला 50MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 32MP का कैमरा है।
वनप्लस 13 खरीदने के लिए क्या वजह प्रेरित सकती है?
अगर आप एक ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जो दमदार परफॉर्मेंस और डेली लाइफ यूज में आसानी बनाए रखे तो वनप्लस 13 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस यह डिवाइस भारी मल्टीटास्किंग और डिमांडिंग ऐप्स को आसानी से हैंडल करने के लिए बनाया गया है। इसमें बैटरी लाइफ की भी कोई चिंता नहीं है, क्योंकि इसमें 6000mAh की बैटरी है। इसलिए अपनी मौजूदा डील कीमत पर वनप्लस 13 प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बेहतरीन वैल्यू ऑप्शन साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें