Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus ला रहा 6000mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले कई फीचर्स आए सामने

OnePlus ला रहा 6000mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले कई फीचर्स आए सामने

OnePlus जल्द ही एक और धांसू फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी के इस फोन के कई फीचर्स लीक हो गए हैं। यह फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुए OnePlus 12 का ट्विक्ड वर्जन होगा। फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी समेत धांसू फीचर्स मिलेंगे।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Nov 05, 2024 06:06 pm IST, Updated : Nov 05, 2024 06:06 pm IST
OnePlus Ace 5- India TV Hindi
Image Source : FILE OnePlus Ace 5

OnePlus 13 को हाल ही में लॉन्च किया गया है। वनप्लस का यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। अब कंपनी एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन को कंपनी चीनी बाजार में पेश करने जा रही है। वनप्लस का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Ace 3 का अपग्रेड मॉडल होगा, जिसे साल की शुरुआत में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में OnePlus 12R के नाम से लॉन्च किया गया है।

OnePlus Ace 5 को भी ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13R के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के कई फीचर्स सामने आए हैं। चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने वनप्लस के इस फोन के मुख्य फीचर्स को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर रिवील किया है। फोन का लुक और डिजाइन OnePlus 13 की तरह होगा। वहीं, इसके फीचर्स OnePlus 12 की तरह हो सकते हैं।

मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

DCS के मुताबिक, OnePlus Ace 5 को चीन में 6.78 इंच के X2 8T LTPO 2D डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। वनप्लस के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही, फोन में 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

इस फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं, फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन सेंसर, 8MP का सेकेंडरी और 2MP का तीसरा कैमरा सेंसर मिलेगा। यह फोन 16MP के सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है।

इस स्मार्टफोन को भारत में OnePlus 13R के नाम से लॉन्च किया जाएगा, जो साल की शुरुआत में लॉन्च हुए OnePlus 12 का ट्विक्ड वर्जन होगा। इसमें 6,000mAh की दमदार बैटरी और 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। वनप्लस का यह फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 के साथ आएगा।

यह भी पढ़ें - BSNL ने Jio को दी खुली चुनौती, जल्द शुरू करेगा Live TV सर्विस, फ्री में देख पाएंगे 500 से ज्यादा टीवी चैनल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement