1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने Jio को दी खुली चुनौती, जल्द शुरू करेगा Live TV सर्विस, फ्री में देख पाएंगे 500 से ज्यादा टीवी चैनल

BSNL ने Jio को दी खुली चुनौती, जल्द शुरू करेगा Live TV सर्विस, फ्री में देख पाएंगे 500 से ज्यादा टीवी चैनल

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 05, 2024 05:06 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 06:50 am IST

BSNL जल्द ही अपनी Live TV सर्विस शुरू करने वाला है। भारत संचार निगम लिमिटेड की यह सर्विस फ्री में 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस देगा। कंपनी ने हाल ही में इसकी घोषणा की है।

BSNL Live TV- India TV Hindi
BSNL Live TV Image Source : FILE

BSNL इन दिनों निजी टेलीकॉम कंपनियों को हर मामले में कड़ी चुनौती दे रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्द ही Live TV सर्विस IFTV शुरू करने वाली है, जिसमें 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल को फ्री में दिखाया जाएगा। BSNL फिलहाल इस सर्विस को मध्य प्रदेश और तामिलनाडु टेलीकॉम सर्किल में टेस्ट कर रहा है। पिछले दिनों कंपनी ने अपने नए लोगो और स्लोगन का अनावरण किया था। इस इवेंट में कंपनी ने अपनी लाइव टीवी सर्विस की भी घोषणा की थी, जिसमें यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस मिलेगा।

Jio को खुली चुनौती

BSNL की इस नई सर्विस का असर सबसे ज्यादा JioTV+ पर पड़ने वाला है। मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी फिलहाल अपने फाइबर ब्रॉडबैंड यूजर्स को यह सर्विस ऑफर कर रही है जिसमें यूजर्स फ्री में कई डिजिटल लाइव टीवी देख सकते हैं। हालांकि, BSNL ने साफ किया है कि उसकी यह लाइव टीवी सर्विस अपने आप में यूनीक होगी। कंपनी ने अपनी IFTV को इंडस्ट्री में पहला बताया है।

JioTV+ सर्विस मुख्य तौर पर HLS बेस्ड स्ट्रीमिंग मॉडल पर काम करती है, जिसे मुख्य तौर पर इंटरनेट यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यूजर्स अपने इंटरनेट प्लान के मुताबिक, जियो के लाइव टीवी चैनल एक्सेस कर पाते हैं। BSNL की लाइव टीवी सर्विस में यूजर्स के ब्रॉडबैंड प्लान में से डेटा की खपत नहीं होती है। इंटरनेट सर्विस नहीं रहने के बाद भी BSNL की लाइव टीवी सर्विस काम करती रहती है।

BSNL IFTV

BSNL की IFTV सर्विस को एक्सेस करने के लिए कंपनी के Live TV ऐप को अपने एंड्रॉइड स्मार्ट टीवी में डायरेक्ट गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप केवल Android स्मार्ट टीवी पर ही काम करता है। BSNL के इस Live TV सर्विस को कंपनी के कमर्शियल फाइबर-टू-द होम (FTTH) के साथ इंटिग्रेट किया गया है। इसके अलावा बीएसएनएल यूजर्स के लिए वीडियो ऑन डिमांड (VoD) सर्विस भी मिलेगी, जिसे कंपनी के ऐप में इंटिग्रेट किया जाएगा।

कैसे करें यूज

  • इसके लिए आपको अपने Android स्मार्ट टीवी में BSNL Live TV ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल होने के बाद यूजर्स को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। 
  • ऐप में लॉग-इन करने के बाद यूजर्स 500 से भी ज्यादा पसंदीदा लाइव टीवी चैनल एक्सेस कर सकेंगे। 

यह भी पढ़ें - कहीं आपके पास भी तो नहीं आया यह मैसेज? UPI रिफंड के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे बचें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक