1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus Ace 6 Ultra के अप्रैल में एंट्री करने की उम्मीद हुई तेज, Redmi K90 Ultra से होगा मुकाबला

OnePlus Ace 6 Ultra के अप्रैल में एंट्री करने की उम्मीद हुई तेज, Redmi K90 Ultra से होगा मुकाबला

 Published : Mar 31, 2026 08:04 am IST,  Updated : Mar 31, 2026 08:04 am IST

OnePlus Ace 6 Ultra के लॉन्च का हिंट मिल गया है और ये अप्रैल 2026 में ही बाजार में एंट्री कर सकता है। इसके मुख्य मुकाबला Redmi K90 Ultra से होने की उम्मीद है।

OnePlus Ace 6 Ultra- India TV Hindi
वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा Image Source : ONEPLUS CHINA

OnePlus Ace 6 Ultra: खबरों के मुताबिक पता चला है कि OnePlus Ace 6 Ultra को चीन में सर्टिफिकेशन मिल चुका है। इसके बाद इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना बढ़ गई है। एक सूत्र के मुताबिक यह डिवाइस (OnePlus Ace 6 Ultra) चीन के MIIT सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया है। ये आमतौर पर किसी नए लॉन्च का हिंट होता है। लीक से पता चलता है कि इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट, 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 8000mAh की बड़ी बैटरी होगी जो गेमिंग के साथ हेवी यूज के लिए डिजाइन की गई है। 

OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स (संभावित)

टिप्सटर Digital Chat Station के Weibo पोस्ट के मुताबिक आने वाला OnePlus Ace 6 Ultra हैंडसेट चीन के MIIT सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाई दिया है, जिससे संकेत मिलता है कि यह अप्रैल में लॉन्च हो सकता है। उम्मीद है कि परफॉर्मेंस पर फोकस करके यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा। 

OnePlus Ace 6 Ultra
Image Source : ONEPLUS CHINAवनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा

OnePlus Ace 6 Ultra में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट होने की उम्मीद है। इसमें 165Hz तक की हाई रिफ्रेश रेट वाली फ्लैट डिस्प्ले होने की उम्मीद है और इसका मकसद स्मूथ गेमिंग एक्सपीरीएंस दिलाना है। हैंडसेट में 8000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Ace 6 Ultra का मुकाबला Redmi K90 Ultra के साथ होने की उम्मीद

टिपस्टर Digital Chat Station की एक और पोस्ट से पता चलता है कि Ace 6 Ultra का मुकाबला Redmi K90 Ultra के 'सुप्रीम एडिशन' स्मार्टफोन से हो सकता है। दोनों डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर, लगभग 8000mAH से शुरू होने वाली बड़ी बैटरी और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसी एक जैसी कोर स्पेसिफिकेशन्स होने की संभावना है। OnePlus Ace 6 Ultra और Redmi K90 Ultra दोनों स्मार्टफोन अप्रैल में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है।

पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक रेडमी K90 Ultra में 6.81 इंच से 6.89 इंच का 1.5K LTPS डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 165Hz तक का रिफ्रेश रेट होगा। हैंडसेट में 100W वायर्ड चार्जिंग और एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। इसके साथ ही इसमें डुअल स्पीकर, एक बड़ा वाइब्रेशन मोटर, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है। फोन में IP68 रेटिंग मिलने की उम्मीद है जो धूल और पानी से सुरक्षा दे सकती है।

ये भी पढ़ें 

Google ला सकता है AirDrop जैसी टैप-टू शेयर फैसिलिटी, इसके जरिए फाइल ट्रांसफर होगा बेहद आसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक