1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus Nord 3 की कीमत एक बार फिर हुई कम, हजारों रुपये सस्ते में खरीदने का मौका

OnePlus Nord 3 की कीमत एक बार फिर हुई कम, हजारों रुपये सस्ते में खरीदने का मौका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 04, 2024 07:21 pm IST,  Updated : Jun 04, 2024 07:23 pm IST

OnePlus Nord 3 5G Price Drop: वनप्लस ने अपने एक और मिड बजट स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की है। वनप्लस का यह फोन अब 20 हजार रुपये से कम में मिल रहा है। पिछले साल लॉन्च हुआ यह फोन MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर, 16GB RAM जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

OnePlus Nord 3 5G Price Drop- India TV Hindi
OnePlus Nord 3 5G Price Drop Image Source : FILE

OnePlus Nord 4 जल्द लॉन्च होने वली है। चीनी ब्रांड के इस मिड बजट स्मार्टफोन के बारे में कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord 3 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। वनप्लस का यह फोन अब लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर फोन की खरीद पर कूपन और बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

OnePlus Nord 3 को पिछले साल 33,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन को अब 20 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज में सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन की कीमत ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 20,999 रुपये लिस्ट की गई है। फोन की कीमत में 13 हजार रुपये की भारी कटौती की गई है। इसके अलावा Amazon पर इस फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी दिया जा रहा है। इसे लगाने के बाद फोन को 19,999 रुपये में घर ला सकते हैं।

OnePlus Nord 3 5G Price Drop
Image Source : AMAZONOnePlus Nord 3 5G Price Drop

OnePlus Nord 3 5G के फीचर्स

वनप्लस का यह फोन 6.74 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले में आता है। फोन के डिस्प्ले में 120Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है। OnePlus Nord 3 5G में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 16GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरोज का सपोर्ट मिलता है।

OnePlus Nord 3 को Android 13 पर बेस्ड OxygenOS के साथ लॉन्च किया गया था। फोन में Android 14 का भी अपग्रेड मिलेगा। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi, USB Type C चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

वनप्लस के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। इसके अलावा इस फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक