1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus यूजर्स होंगे मायूस, इन स्मार्टफोन में नहीं आएगा Android 15 अपडेट, देखें लिस्ट

OnePlus यूजर्स होंगे मायूस, इन स्मार्टफोन में नहीं आएगा Android 15 अपडेट, देखें लिस्ट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 30, 2024 11:25 am IST,  Updated : May 30, 2024 11:28 am IST

OnePlus ने यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें कहा है कि किन स्मार्टफोन और टैबलेट में Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 नहीं आएगा यानी यूजर्स इन स्मार्टफोन और टैबलेट में लेटेस्ट एंड्रॉइड को एक्सपीरियंस नहीं कर पाएंगे।

OnePlus, Android 15, Oxygen OS 15- India TV Hindi
OnePlus Nord CE 4 Image Source : INDIA TV

OnePlus के कई मॉडल में अपकमिंग Android 15 का अपडेट नहीं आएगा। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की है। इस महीने की शुरुआत में आयोजित हुए Google I/O में गूगल के अपकमिंग Android 15 की घोषणा हुई थी। इसके बाद कई स्मार्टफोन ब्रांड ने इसके डेवलपर्स प्रिव्यू वाले डिवाइस की लिस्ट जारी थी, जिनमें OnePlus, Nothing, Realme, Oppo, Xiaomi, Motorola जैसे ब्रांड्स शामिल थे। Android 15 में यूजर्स को मौजूदा ऑपरेटिंग सिस्टम के मुकाबले कई यूनीक फीचर्स मिलेंगे, जिनमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी, नोटिफिकेशन कूलडाउन, प्राइवेट स्पेस आदि शामिल हैं।

OnePlus के ऐसे कई स्मार्टफोन और टैबलेट हैं, जिनके लिए Android 15 बेस्ड OxygenOS 15 नहीं आएंगे। कंपनी ने इन सभी डिवाइसेज को अपकमिंग अपडेट के लिए इनएलिजिबल कैटेगरी में रखा है। आइए, जानते हैं OnePlus के किन स्मार्टफोन और टैबलेट में Android 15 के लिए अपडेट जारी नहीं किया जाएगा।

इन स्मार्टफोन में नहीं आएगा Android 15

  • OnePlus 9
  • OnePlus 9 Pro
  • OnePlus 9R
  • OnePlus 9RT 5G
  • OnePlus Nord N30
  • OnePlus Nord N300
  • OnePlus Nord N20 SE
  • OnePlus Nord 2T
  • OnePlus Nord N20 5G
  • OnePlus Nord CE 2 Lite 5G
  • OnePlus Nord CE 2 5G
  • OnePlus Nord 2 5G
  • OnePlus Nord N200 5G
  • OnePlus Nord CE 5G

इसके अलावा 2021 से पहले लॉन्च हुए किसी भी स्मार्टफोन या डिवाइस में Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 नहीं जारी किया जाएगा। OnePlus से जुड़ी अन्य खबर की बात करें तो कंपनी साल की शुरुआत में लॉन्च हुए OnePlus 12 के एक और नए कलर वेरिएंट को जल्द लॉन्च करेगी। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा वनप्लस के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें भी सामने आ रही है। कंपनी जल्द ही फोल्डेबल के साथ-साथ Flip स्मार्टफोन भी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक