1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus का धमाकेदार ऑफर, इन स्मार्टफोन्स में मिलेगी लाइफटाइम वारंटी, 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट भी

OnePlus का धमाकेदार ऑफर, इन स्मार्टफोन्स में मिलेगी लाइफटाइम वारंटी, 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट भी

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 11, 2023 08:11 am IST,  Updated : Aug 11, 2023 08:11 am IST

वनप्लस ने अपने ग्राहकों को एक बड़ी राहत दी है। कंपनी ने अपने स्मार्टफोन्स पर लाइफटाइम वारंटी का ऑफर दिया हैं। हालांकि इसके लिए कंपनी ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। अगर आप पुराने वनप्लस मॉडल से नए मॉडल पर स्विच करते हैं तो आपको अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा।

OnePlus, oneplus warranty claim, oneplus warranty check, oneplus green line issue- India TV Hindi
वनप्लस ने इन ऑफर्स से ग्राहकों की बहुत बड़ी टेंशन को दूर कर दिया है। Image Source : फाइल फोटो

Oneplus Smartphone warranty offer: दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी एक ऐसा ऑफर लेकर आई ही जिसने सबको हैरान कर दिया है। वनप्लस अपने स्मार्टफोन्स पर लाइफटाइम वारंटी की सुविधा दे रहा है। कंपनी ने यह ऑफर उन स्मार्टफोन्स के लिए निकाला है जिनमें ग्रीन स्क्रीन की दिक्कत आ रही है। वनप्लस के मुताबिक ग्राहकों को लाइफटाइम की वारंटी सभी मॉडल्स पर मिलेगी। 

अगर आपके पास वनप्लस का OnePlus 8 Pro, OnePlus 8T, OnePlus 9 और OnePlus 9R या फिर वनप्लस 10 सीरीज का कोई भी मॉडल है और उसमें ग्रीन स्क्रीन की समस्या आ रही है तो आपको कंपनी की तरफ से लाइफटाइम वारंटी दी जाएगी।

नए फोन पर अपग्रेड पर बड़ा ऑफर

वनप्लस ने ऐसे ग्राहकों को बड़ी राहत दे दी है जिनके स्मार्टफोन्स में ग्रीन स्क्रीन की समस्या आ रही है। कंपनी लाइफटाइम वारंटी देने के साथ ही उन्हें 30 हजार रुपये तक का भारी भरकम डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। हालांकि यह ऑफर पुराने स्मार्टफोन को नए स्मार्टफोन पर अपग्रेड करने पर मिल रहा है। अगर आपके पास भी पुरान फोन है तो आप अब सिर्फ 5 से 10 हजार रुपये खर्च करके वनप्लस का एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। 

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह डिस्काउंट ऑफर आपको वनप्लस के उन्हीं स्मार्टफोन पर मिलेगा जिन पर ग्रीन स्क्रीन की समस्या है। एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट की मानें तो कंपनी यह एक्सटेंडेड वारंटी का फायाद सिर्फ भारतीय यूजर्स को दे रही है। 

कंपनी देगी बंपर डिस्काउंट ऑफर

अगर वनप्लस की तरफ से दिए जाने वाले डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक Oneplus 8 Pro में ग्राहकों को 25,500 रुपये का वाउचर मिलेगा। वहीं जिन ग्राहकों के पास OnePlus 8T होगा उनको 20,000 रुपये का वाउचर मिलेगा। अगर आपके पास OnePlus 9 या फिर OnePlus 9T है तो आपको कंपनी आपको 19 हजार से लेकर 23,500 रुपये तक का वाउचर मिलेगा। अगर आप पुराने मॉडल से OnePlus 10R पर अपग्रेड करते हैं तो आपको वनप्लस 4500 रुपये की अतिरिक्त छूट देगी। 

यह भी पढ़ें- WhatsApp को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान में चलेगा Beep, जानें कितना अलग है यह ऐप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक