Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. वनप्लस के 9000mAh बैटरी वाले फोन की नई लीक में बड़ा खुलासा, OnePlus 15 सीरीज जैसा होगा डिस्प्ले

वनप्लस के 9000mAh बैटरी वाले फोन की नई लीक में बड़ा खुलासा, OnePlus 15 सीरीज जैसा होगा डिस्प्ले

OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V को जल्द लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस की यह सीरीज 9000mAh की तगड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ आएगा। फोन में OnePlus 15 सीरीज जैसा डिस्प्ले फीचर दिया जा सकता है।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Jan 07, 2026 11:17 am IST, Updated : Jan 07, 2026 12:55 pm IST
OnePlus turbo 6 5G, Oneplus nord 6- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वनप्लस टर्बो (प्रतीकात्मक तस्वीर)

OnePlus 15 और OnePlus 15R के बाद चीनी कंपनी एक और तगड़े बैटरी वाले स्मार्टफोन सीरीज को पेश करने वाली है। वनप्लस के इस टर्बो फोन को इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। फोन के कई फीचर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। भारत में इस फोन को OnePlus Nord 5 के नाम से पेश किया जा सकता है। वनप्लस ने चीन में इस फोन की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। OnePlus Turbo 6 की सबसे खास बात ये है कि इसमें 9000mAh की दमदार बैटरी दिया जा सकता है।

OnePlus 15R जैसा डिस्प्ले

OnePlus Turbo 6 के डिस्प्ले की डिटेल ऑनलाइन सामने आई है। यह फोन 6.7 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें भी OnePlus 15R की तरह 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल मिलेगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है। इसे कल यानी 8 जनवरी को चीनी बाजार में पेश किया जाएगा। फोन का डिजाइन OnePlus 15 सीरीज की तरह रखा गया है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर फोन के फीचर्स भी रिवील किए गए हैं।

कई फीचर्स भी आए सामने

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। वनप्लस का यह फोन डुअल रियर कैमरे के साथ आएगा। इसमें 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस के इस फोन में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है। 

यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेगा। फोन में 9000mAh की तगड़ी बैटरी और 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है, जिसकी वजह से पानी में डूबने या फिर धूल-मिट्टी से यह खराब नहीं होगा। OnePlus Turbo 6 के साथ OnePlus Turbo 6V भी लॉन्च किया जाएगा। इसे भारत में OnePlus Nord 6 CE के नाम से उतारा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - 

बड़े काम का है DoT का यह पोर्टल, बरामद हुए 25 लाख रुपये के मोबाइल, जानें गुमशुदा फोन की कैसे करें रिपोर्ट

सैमसंग के इस साल लॉन्च होने वाले फोल्डेबल फोन में क्या होगा खास? IMEI डेटाबेस में रिवील हुए फीचर्स

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement