1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OpenAI की एआई स्मार्ट स्पीकर लाने की योजना; कैमरा, फेस अनलॉक और एडवांस्ड फीचर्स से होगा लैस

OpenAI की एआई स्मार्ट स्पीकर लाने की योजना; कैमरा, फेस अनलॉक और एडवांस्ड फीचर्स से होगा लैस

 Published : Feb 22, 2026 01:16 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 01:19 pm IST

एआई क्षेत्र की दिग्गज कंपनी OpenAI अब स्मार्ट एआई हार्डवेयर बनाने पर काम कर रही है और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका पहला डिवाइस एक एआई स्मार्ट स्पीकर होने वाला है।

OpenAI Smart Speaker- India TV Hindi
ओपनएआई स्मार्ट फीचर Image Source : GOOGLE GEMINI NANO BANANA PRO

OpenAI Smart Speaker: चैटजीपीटी की निर्माता कंपनी ओपनएआई अपना पहला एआई हार्डवेयर डेवलप कर रही है और चैटजीपीटी के बाद ये कंपनी एआई ड्रिवन गैजैट्स् के ऊपर काम कर रही है। ऐसी रिपोर्ट आई हैं कि इसका शुरुआती प्रोडक्ट शायद एक स्मार्ट स्पीकर हो सकता है जिसके अंदर एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटिलीजेंस फीचर्स होंगे। ये कदम दिखाता है कि ओपनएआई ना केवल सॉफ्टवेयर बल्कि कंज्यूमर हार्डवेयर भी डेवलप करने पर काम कर रही है।

ओपनआई का स्मार्ट स्पीकर जल्द लॉन्च होगा

अगर पुरानी बातों को याद करें तो ओपनएआई ने एप्पल के Jony Ive को हायर किया था जिससे वो इसके हार्डवेयर डिजाइन को हेड कर सकें। इसके बाद टेक दिग्गज ने इसकी डिजाइन कंपनी का अधिग्रहण कर लिया था और अब बताया जा रहा है कि इसके नए हार्डवेयर प्रोजेक्ट पर करीब 200 एंप्लॉई काम कर रहे हैं।

स्मार्ट स्पीकर कैसे काम करेगा?

स्मार्ट स्पीकर को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें एक इनबिल्ट कैमरा फिट होकर आएगा और इससे स्पीकर को आसपास के माहौल के बारे में जानने को मिलेगा। इससे आस-पास के ऑब्जेक्ट को पहचान पाना इस डिवाइस के लिए आसान होगा और यूजर्स को पहचानना भी सरल हो जाएगा। इसके साथ ही ये डिवाइस आसपास हो रही बातचीत को भी एनालाइज करने में सक्षम होगी।

एक रेगुलर एआई असिस्टेंट की तरह की काम करने के अलावा इसमें फेस रिकॉग्निशन की भी सुविधा मिलेगी और ये चेहरे को पहचानने के जरिए डिवाइस को अनलॉक करने के साथ खरीदारी करने तक के लिए भी सक्षम होगी। इसके जरिए वॉइस और विजुअल इंटैरैक्शन दोनों हो सकेंगे और खरीदारी करना पहले से तेज गति से हो सकेगा।

प्राइवेसी और सिक्योरिटी कैसे हैंडल करेगा ओपनएआई?

इस डिवाइस में एक बड़ी चिंता है प्राइवेसी की क्योंकि ये ट्रेडिशनल स्मार्ट स्पीकर्स के वेक-अप वर्ड की बजाए सारे कॉन्वर्सेशन सुनने की क्षमता रखता है। इसके अलावा इसके पास कमरे में मौजूद और आसपास चल रहे संवाद को सुनने को भी क्षमता मिलेगी, ऐसा बताया जा रहा है। उदाहरण के लिए ये पहचान सकता है कि कमरे में कोई एग्जाम चल रहा है ये देर रात कोई मीटिंग चल रही है। हालांकि ये पर्सनलाइजेशन को बढ़ाने की बात करता है लेकिन ये डेटा के संग्रह को लेकर कुछ चिंता तो अवश्य पैदा करता है। हालांकि ओपनएआई को अभी इस बात को साफ कना बाकी है कि ये काम उसने यूजर प्राइवेसी सुरक्षित रखने के लिए किया है या केवल डेटा प्रोटेक्शन की समझ से किया है।

प्राइस और लॉन्च टाइमलाइन

स्मार्ट स्पीकर साल 2027 की शुरुआत से पहले तो लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है लेकिन इसके आने से पहले इसके फीचर्स को लेकर जो उत्सुकता है वो इसे पॉपुलर बना देगी। इसकी कीमत की बात करें तो अमेरिका में ये 200-300 डॉलर के बीच मिलने की उम्मीद है जो भारत में करीब 18,000 रुपये से 27,000 रुपये के बीच हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Realme C83 के लॉन्च का है इंतजार? RAM, प्राइस और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन से जुड़ी कई जानकारी हुईं लीक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक