Realme C83 5G: रियलमी सी83 5G के इंडिया लॉन्च का समय नजदीक आ रहा है, हालांकि रियलमी ने अभी इसके आगमन की बात कन्फर्म नहीं की है लेकिन एक नए लीक के मुताबिक इस फोन के भारत में लॉन्च से पहले कुछ डिटेल्स सामने आ गई हैं। इनमें मुख्य हैं प्राइस पॉइंट, RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन जो कि अपकमिंग फोन में दिख सकते हैं। रियलमी का C सीरीज फोन एक बजट फोन की तरह की पेशकश हो सकता है। अब तक लीक के मुताबिक जो जानकारी सामने आई है उससे पता चला है कि Realme C83 5G तीन RAM और स्टोरेज ऑप्शन में आएगा और 2 अलग-अलग कलर में भारत में आ सकता है। ये हैंडसेट Realme C73 5G का सक्सेसर हो सकता है जो कि पिछले साल लॉन्च हुआ था और इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 6000mAh बैटरी दी गई थी
Realme C83 5G की भारत में कीमत (संभावित)
Xpertpick की एक रिपोर्ट के मुताबिक Realme C83 5G भारत में तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आने वाला है। इसमें 4GB + 64GB, 4GB +128GB, and 6GB + 128GB का रैम ऑप्शन मिलने वाला है। इसके 4GB + 64GB वेरिएंट का मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस (MOP) 13,499 रुपये हो सकता है, 4GB +128GB वाले वेरिएंट का प्राइस 14,499 रुपये हो सकता है और 6GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस 17,499 रुपये हो सकता है।
Realme C83 5G के भारत में कलर (संभावित)
Realme C83 5G को भारत में दो कलर में पेश किया जा सकता है और इसका मॉडल नंबर RMX5256 हो सकता है। ये फोन ब्लूमिंग पर्पल और स्प्राउटिंग ग्रीन कलर ऑप्शन्स में भारत में आ सकता है। इस फोन को Realme C73 5G के अपग्रेड्स के साथ देखा जा सकता है जो कि इसका पिछला मॉडल है। इसके अलावा इसे Realme C85 5G के समकक्ष माना जा सकता है जो कि नवंबर 2025 में लॉन्च हुआ था और 4GB रैम और 128जीबी स्टोरेज के लिए 16,499 रुपये की कीमत में ग्राहकों के लिए पेश हुआ था।
Realme C73 5G से तुलना करें तो क्या अंतर है
जानकारी के लिए बता दें कि Realme C73 5G पिछले साल जून में लॉन्च हुआ था। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के लिए 10,499 रुपये थी। 4GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। यह क्रिस्टल पर्पल, जेड ग्रीन और ओनिक्स ब्लैक रंगों में आता है।
Realme C73 5G में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 SoC पर चलता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 6000mAh की बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें IP64 रेटिंग है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है।
ये भी पढ़ें
iPhone 17 Pro 512GB पर बंपर डिस्काउंट, Amazon Sale में ऑफर्स की बारिश