स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने हाल ही में भारतीय बाजार में Oppo F29 5G सीरीज को लॉन्च किया था। अगर आप एक लो बजट सेगमेंट में नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए इस सीरीज के स्मार्टफोन्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। अच्छी खबर यह है कि इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की सेल भारत में शुरू हो गई है और कंपनी ग्राहकों को फर्स्ट सेल में भी तगड़े ऑफर्स दे रही है।
आपको बता दें कि Oppo F29 5G सीरीज में कंपनी ने भारतीय बाजार में दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। इसमें Oppo F29 5G और Oppo F29 Pro 5G शामिल हैं। Oppo F29 5G की सेल भारत में 27 मार्च से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। अगर आप इस फोन को खरीदने के लिए HDFC, Axis और SBI बैंक का कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। बैंक ऑफर्स के साथ साथ कंपनी ग्राहकों को 2000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।
Oppo F29 5G को ओप्पो ने दो कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें Solid Purple और Glacier Blue का ऑप्शन मिलता है। अगर आप 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 23,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं अगर आप इसका टॉप वेरिएंट यानी 256GB वाला मॉडल लेते हैं तो आपको 25,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
संपादक की पसंद