1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo F31 की कीमत लॉन्च से पहले लीक, 7000mAh बैटरी समेत मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Oppo F31 की कीमत लॉन्च से पहले लीक, 7000mAh बैटरी समेत मिलेंगे तगड़े फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 14, 2025 02:49 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 02:49 pm IST

Oppo F31 सीरीज कल यानी 15 सितंबर को भारत में लॉन्च होगी। इस सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। 7000mAh बैटरी वाली यह सीरीज दमदार कैमरा के साथ आएगी।

Oppo F31 Series- India TV Hindi
ओप्पो एफ31 सीरीज Image Source : OPPO

Oppo F31 सीरीज अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगी। ओप्पो की यह मिड बजट स्मार्टफोन सीरीज 7,000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आएगा। लॉन्च से पहले इस सीरीज के सभी मॉडल की कीमत सामने आ गई है। ओप्पो की यह स्मार्टफोन सीरीज पिछले साल लॉन्च हुए Oppo F29 सीरीज का अपग्रेड होगी। कंपनी फोन की बैटरी, डिस्प्ले और कैमरे में बड़ा अपग्रेड करने वाली है।

Oppo F31 सीरीज की कीमत (संभावित)

Oppo F31 सीरीज को 15 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Oppo F31 के अलावा F31 Pro और  F31 Pro+ को भी पेश किया जाएगा। इसके प्रो मॉडल की शुरुआती कीमत 35,000 रुपये के करीब हो सकती है। पिछले साल लॉन्च हुए Oppo F29 सीरीज को कंपनी ने 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। ओप्पो की यह नई सीरीज बाईपास चार्जिंग समेत कई नए फीचर्स के साथ आएगी।

Oppo F31 सीरीज के फीचर्स (संभावित)

ओप्पो एफ31 सीरीज के कई फीचर्स भी कंपनी ने रिवील किए हैं। इसे 6.57 इंच के 2D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को 7.69mm मोटाई में पेश किया जाएगा। इसे मिडनाइट ब्लू, क्लाउड ग्रीन और ब्लूम रेड कलर में उतारा जाएगा। वहीं, इसके प्रो मॉडल को जेमस्टोन ब्लू, हिमालयन व्हाइट और फेस्टिवल पिंक में पेश किया जाएगा।

Oppo F31 Series फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, 2D कर्व्ड AMOLED
प्रोसेसर MediaTek 4nm
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 7000mAh, 80W
कैमरा 50MP
OS Android 15, ColorOS

इस सीरीज के फोन में एयरोस्पेस ग्रेड के एल्युमीनियम अलॉय (AMo4) का यूज किया जाएगा। साथ ही, फोन में मल्ट लेयर एयरबैग,डायमंड कट एज आदि देखने को मिलेंगे। यह सीरीज मिलिट्री स्टैंडर्ड MIL STD 810H- 2022 सर्टिफिकेशन के साथ-साथ IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगी। फोन के गिरने, पानी में डूबने आदि पर कोई खराबी नहीं आएगी।

कैमरे की बात करें तो यह सीरीज 50MP के मेन और 2MP के सेकेंडरी कैमरा के साथ आ सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। फोन में 7000mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह सीरीज Android 15 पर बेस्ड ColorOS के साथ लॉन्च होगी।

यह भी पढ़ें -

iPhone 16 Pro Max की कीमत धड़ाम, 55000 रुपये का बड़ा Price Cut

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक