1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OPPO F33 series इसी महीने लॉन्च होने की उम्मीद, इन फोन में क्या हो सकता है खास-जानें

OPPO F33 series इसी महीने लॉन्च होने की उम्मीद, इन फोन में क्या हो सकता है खास-जानें

 Published : Apr 05, 2026 03:28 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 03:28 pm IST

F33 सीरीज को लेकर जो रिपोर्ट सामने आ रही हैं उनसे पता लगता है कि इस सीरीज के 2 फोन इसी महीने यानी अप्रैल में ही लॉन्च हो सकते हैं।

Oppo F31- India TV Hindi
ओप्पो एफ31 Image Source : OPPO

OPPO F33 Series: ओप्पो भारत में अपनी एफ-सीरीज लाइनअप में फिर से कुछ फोन जोड़ने के लिए तैयार है। इस बार यह OPPO F33 और OPPO F33 Pro के तौर पर सामने आ सकते हैं। इनके इस महीने के आखिर में लॉन्च होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इनकी लॉन्चिंग अप्रैल के तीसरे हफ्ते के आसपास हो सकती है। अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है लेकिन यह टाइमलाइन इस बात से मेल खाती है कि ओप्पो आमतौर पर हर साल अपनी एफ-सीरीज को इसी समय अपडेट करता है। उम्मीद है कि आने वाले मॉडल में लास्ट जेनरेशन के जैसी ही अप्रेच जारी रहेगी, बाकी टॉप एंड पर कुछ अपग्रेड जोड़े जाएंगे।

OPPO F33 सीरीज से क्या उम्मीद करें?

यदि आप पिछले साल के लाइनअप को देखें तो F31 सीरीज बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और मजबूत सुरक्षा रेटिंग के साथ आई थी। ऐसा लगता है कि F33 और F33 Pro के साथ ओप्पो इसी विचार को जारी रख सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार ओप्पो ने लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूरेबिलिटी पर ज्यादा फोकस किया है। आप बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग सपोर्ट और एक ऐसे बिल्ड की उम्मीद कर सकते हैं जो बिना किसी चिंता के रेगुलर टूट-फूट को संभाल सके। इसके अलावा इसमें नए चिपसेट, कैमरा परफॉर्मेंस में मामूली सुधार और अपडेटेड सॉफ्टवेयर शामिल हो सकते हैं।

F33 सीरीज की कीमत और सेगमेंट

F33 सीरीज की कीमत 25,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। यह वही प्राइस रेंज है जहां पिछले मॉडल रखे गए थे। यह सेगमेंट पहले से ही काफी ज्यादा फोन की मौजूदगी वाला सेगमेंट है। मोटोरोला, रेडमी और नथिंग जैसे ब्रांड्स के फोन पहले से ही यहां कंपीटीशन कर रहे हैं और हरेक ब्रांड अलग-अलग चीजों पर फोकस कर रहे हैं। कुछ परफॉर्मेंस पर जोर देते हैं, कुछ डिजाइन पर फोकस करते हैं और दूसरे ब्रांड सॉफ्टवेयर एक्सपीरीएंस को हाईलाइट करते हैं। जहां तक ओप्पो की बात की जाए तो इसका फोकस अब तक थोड़ा अलग (कम से कम एफ-सीरीज पर) रहा है। यह सिर्फ स्पेसिफिकेशन के बेस पर अलग दिखने की कोशिश करने के बजाय बैटरी लाइफ और ड्यूरेबिलिटी की ओर ज्यादा फोकस करने वाला लगता है।

इस बार क्या अलग हो सकता है-

इस बार भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। प्रो मॉडल में थोड़ा बेहतर चिपसेट, ज्यादा रैम ऑप्शन और शायद कैमरा में कुछ सुधार होने की संभावना है। हालांकि इस बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं है कि ओप्पो इस बार प्रो+ वेरिएंट लाएगा या नहीं।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक