1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च 17 मार्च को कन्फर्म, कंपनी ने टीजर में दिखाया मिनिमम क्रीज का फीचर

Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च 17 मार्च को कन्फर्म, कंपनी ने टीजर में दिखाया मिनिमम क्रीज का फीचर

 Published : Mar 09, 2026 02:14 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 02:14 pm IST

ओप्पो का दावा है कि ये यह बाजार में मौजूद सबसे पतले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में से एक होने वाला है और इसमें मिनिमम क्रीज का फीचर मिलने वाला है।

Oppo Find N6- India TV Hindi
ओप्पो फाइंड एन6 Image Source : OPPO

Oppo Find N6 Global Launch Date: Oppo Find N6 की ग्लोबल बाजारों के लिए लॉन्च डेट का ऐलान हो गया है। इसको Find N5 के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है जो कि कंपनी ने पिछले साल फरवरी 2025 में लॉन्च किया था।  Oppo Find N6 के डेब्यू से पहले इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन में मिनिमम क्रीज के फीचर के बारे में टीज किया है और Oppo Find N6 में स्टाइलस इनपुट सपोर्ट भी कन्फर्म हो चुका है, जिसके लिए ओप्पो एआई पेन को एक्सेसरी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Oppo Find N6 की लॉन्च डेट कब

Oppo Find N6 को ग्लोबल लॉन्च के लिए 17 मार्च की शाम 7 बजे (7pm GMT) और भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे का समय तय किया गया है। इसकी लॉन्चिंग चीन के Dongguan में ओप्पो कैम्पस में की जाएगी। ओप्पो का कहना है कि Find N6 में कंपनी 'Zero-Feel Crease' टेक्नोलॉजी को पहली बार पेश करने वाली है जो फोल्डेबल डिस्प्ले में विजुअल और टच एक्सपीरीएंस को और बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं।

जीरो-फील क्रीज का फीचर क्यों है खास

जैसे कि हम जानते हैं कि फोल्डेबल फोन सालों से विजिबल स्क्रीन क्रीज के कारण आलोचना झेलते आते रहे हैं, लिहाजा ओप्पो ने इस चुनौती का सामना करने की सोच रखी और अपने ओरिजनल OPPO Find N के लॉन्च के समय से यानी 2021 से लेकर इस क्रीज के मुद्दे को सुलझाने के लिए कोशिशें की हैं। उदाहरण के लिए कंपनी ने फ्लैक्सिबल हिंज के साथ वॉटरड्रॉप स्ट्रक्चर डिजाइन का यूज किया जिससे क्रीज की विजिबिलिटी को घटाया जा सके। अपकमिंग Oppo Find N6 के जरिए ओप्पो इस फोन में जीरो-फील क्रीज का फीचर लेकर आ रहे है। कंपनी का कहना है कि यह डिजाइन फोल्डेबल डिस्प्ले पर बेहतर विजुअल और ज्यादा नेचुरल टच रिस्पॉन्स देता है।

सबसे पतले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में से एक होगा फोन

ओप्पो का यह नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन अपने पिछले मॉडल के अल्ट्रा-स्लिम डिजान पर आधारित है और दावा किया जा रहा है कि यह बाजार में मौजूद सबसे पतले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में से एक है। कंपनी का दावा है कि इस फोन को पारंपरिक बार-स्टाइल फ्लैगशिप फोन के समान एर्गोनॉमिक्स देने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आरामदायक ग्रिप मिलती है।

Find N6 में एक सिमेट्रिकल कॉसमॉस रिंग कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का हैसलब्लैड अल्ट्रा-क्लियर कैमरा सिस्टम लगा है। यह स्मार्टफोन स्टेलर टाइटेनियम और ब्लॉसम ऑरेंज कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। ब्लॉसम ऑरेंज वेरिएंट में गोल्ड हिंज ट्रिम के साथ टाइटेनियम अलॉय हिंज केसिंग है।

Oppo AI पेन को सपोर्ट करेगा फोन

ओप्पो ने यह भी कन्फर्म किया है कि ये फोन Oppo AI पेन को सपोर्ट करेगा, जिसे फोल्डेबल के बड़े डिस्प्ले पर प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह स्टाइलस AI-आधारित फीचर्स के साथ नोट लेने और अन्य इंटरैक्शन करने में काबिल रहेगा। ओप्पो एआई पेन अलग से बेचा जाएगा और इसे चार्ज करने के लिए एक कंपेटिबल फोन केस की जरूरत होगी।

ये भी पढ़ें 

Apple का 2026 में फोल्डेबल iPhone, AirPods अल्ट्रा और टच सपोर्ट के साथ MacBook Ultra लाने पर चल रहा काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक