OPPO Find X9 Series: ओप्पो की अपकमिंग Find X9 सीरीज अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है और अपने ऑफिशियल डेब्यू से पहले ही इसके दोनों मॉडल के प्राइस लीक की बात कही जा रही है। Find X9 और Find X9 प्रो के दाम के बारे में ऑनलाइन प्राइस लीक होने की बात दावा किया जा रहा है। लीक के आधार पर कहा जा रहा है कि स्टैंडर्ड Find X9 की कीमत 75,000 रुपये के भीतर ही हो सकती है। वहीं दूसरा मॉडल यानी Find X9 प्रो के प्राइस काफी ऊंचे रह सकते हैं और करीबन 1 लाख रुपये के आसपास रह सकते हैं। ओप्पो की आने वाली सीरीज की लॉन्चिंग भारत में 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे हो सकती है।
OPPO Find X9 Series की संभावित कीमत जानें
एक टेक टिप्सटर पारस गुगलानी के मुताबिक ये दावे सामने आए हैं और उसने एक्स (पहले ट्विटर) पर ये जानकारी साझा की है। इस जानकारी के मुताबिक OPPO Find X9 Pro की कीमत 99,999 रुपये हो सकती है और ये इसके सिंगल वेरिएंट यानी 16जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। स्टैंडर्ड Find X9 की शुरुआत 74,999 रुपये से हो सकती है जो इसके 12जीबी रैम+256 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए होगी। वहीं इसके ऊपर का मॉडल देखें तो 16 जीबी रैम प्लस 512 जीबी वाले हाई-एंड वेरिएंट की लागत करीब 84,999 रुपये के आसपास आ सकती है।
ओप्पो के फोन में इस बार है ये खास
इतना ही नहीं, ओप्पो इस बार अपनी Find X9 सीरीज के लिए हैसलब्लड टैलीकन्वर्टर किट भी लेकर आई है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है, अगर इसकी कीमत फोन के साथ जोड़कर देखें तो ये करीब एक लाख के आसपास आ रही है। स्टैंडर्ड फाइंड एक्स 9 में 29,999 रुपये जोड़ने पर इसकी इफेक्टिव प्राइस 95,000 रुपये बैठ रही है। अब किट के साथ टॉप-एंड मॉडल देखें तो ये कीमत 1.3 लाख रुपये पर जा रही है। टिप्सटर ने ये भी क्लेम किया है कि किट के साथ ऑफर शामिल नहीं हैं और फाइनल कीमतें सभी प्रमोशनल डिस्काउंट के बाद अलग-अलग हो सकते हैं।
इन रंगों में आएंगे Find X9 सीरीज के फोन
लॉन्च के बाद यह सीरीज फ्लिपकार्ट और ओप्पो के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगी। ओप्पो ने यह भी खुलासा किया है कि फाइंड एक्स9 स्पेस ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में आएगा, जबकि फाइंड एक्स9 प्रो सिल्क व्हाइट और टाइटेनियम चारकोल फिनिश में उपलब्ध होगा।
ओप्पो फाइंड एक्स9 सीरीज़ ने अक्टूबर के अंत में अपनी ग्लोबल शुरुआत की। दोनों मॉडलों के भारत में लगभग समान हार्डवेयर पेश करने की उम्मीद है। फाइंड एक्स9 प्रो में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले होने की बात कही गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1272 x 2772 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसे धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है, जो इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए मजबूत सुरक्षा प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें
Vivo X300 Series की भारत में लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, ये फीचर्स भी होंगे खास