Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OPPO K12x 5G की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, ऑफिशियल लुक और फीचर्स से कंपनी ने उठाया पर्दा

OPPO K12x 5G की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, ऑफिशियल लुक और फीचर्स से कंपनी ने उठाया पर्दा

Written By: Gaurav Tiwari Published : Jul 23, 2024 11:50 am IST, Updated : Jul 23, 2024 11:50 am IST

स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो भारत में एक नया स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। ओप्पो का नया अपकमिंग फोन OPPO K12x 5G होगा। ओप्पो ने अपकमिंग फोन के लिए फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया है और इसे टीज करना भी शुरू कर दिया है।

OPPO K12x 5G, OPPO K12x 5G India launch date, OPPO K12x 5G features, OPPO K12x 5G Specifications- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो ओप्पो भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है।

अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिगं कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पॉपुलर स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो भारत में एक नया स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। ओप्पो ने OPPO K12x 5G को भारत में उतारने की तैयारी कर ली है और अब कंपनी की तरफ से इसकी इंडिया लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी गई है। इस स्मार्टफोन में आपको कम दाम में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। 

आपको बता दें कि OPPO K12x 5G को कंपनी अपने होम मार्केट में पहले ही पेश कर चुकी है। अब इसे भारतीय मार्केट में फैंस के लिए लाया जा रहा है। इसमें आपको एमोलेड पैनल के साथ 6.67 इंच की दमदार डिस्प्ले मिलने वाली है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको डेली रूटीन लाइफ में आपको Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ तेज परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। 

कंपनी ने टीज करना किया शुरू

ओप्पो ने अपने ऑफिशियल साइट पर OPPO K12x 5G को टीज करना भी शुरू कर दिया है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव लॉन्च होगा। इसके लिए कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। इंडियन मार्केट में यह स्मार्टफोन 29 जुलाई को दस्तक देगा। माइक्रोसाइट लाइव होने से इस फोन के कलर ऑप्शन और फीचर्स का खुलासा हो गया है। 

OPPO K12x 5G बाजार में Breeze Blue और Midnight Violet कलर ऑप्शन के साथ आएगा। इसके रियर पैनल में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। सेल्फी के लिए पंच होल डिजाइन के साथ फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसकी डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। अगर रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 12GB तक की बड़ी रैम मिलने वाली है जबकि 512GB तक की स्टोरेज मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- WhatsApp में अब नंबर शेयर किए बिना होगी चैटिंग, आ रहा है 'यूनिक यूजरनेम' फीचर

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement