1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में अब नंबर शेयर किए बिना होगी चैटिंग, आ रहा है 'यूनिक यूजरनेम' फीचर

WhatsApp में अब नंबर शेयर किए बिना होगी चैटिंग, आ रहा है 'यूनिक यूजरनेम' फीचर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 23, 2024 11:10 am IST,  Updated : Jul 23, 2024 11:10 am IST

अगर आप अपने स्मार्टफोन में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वॉट्सऐप एक बेहद कमाल का फीचर लाने जा रहा है। वॉट्सऐप इस समय यूनिक यूजरनेम फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को प्राइवेसी मेंटेन करने में बड़ी हेल्प करने वाला है।

WhatsApp, WhatsApp News, WhatsApp Update, WhatsApp Feature, Social Media, Tech news- India TV Hindi
प्राइवेसी के लिए वॉट्सऐप में आ रहा नया फीचर। Image Source : फाइल फोटो

इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में एक दूसरे से कनेक्ट रहने में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप हमारी काफी मदद करता है। आज के समय में वॉट्सऐप कितना जरूरी बन चुका है उसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पूरी दुनिया में करीब 2.4 बिलियन लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।  अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत और उन्हें नया अनुभव देने के लिए वॉट्सऐप नए-नए फीचर्स लाता रहता है। इसी कड़ी में कंपनी ग्राहकों के लिए एक धांसू फीचर लाने जा रहा है। 

वॉट्सऐप अब अपने करोड़ों यूजर्स के लिए यूजरनेम का नया फीचर लाने जा रहा है। आने वाले इस ने फीचर की मदद से आप वॉट्सऐप में खुद के लिए एक नया यूनिक नेम क्रिएट कर पाएंगे। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इसकी मदद से किसी भी यूजर्स को बिना नंबर के ही सर्च किया जा सकेगा। 

प्राइवेसी मेंटेन करने में मिलेगी मदद

वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर की जानकारी कंपनी के वेबसाइट पर नजर रखने वाली कंपनी Wabetainfo ने दी है। Wabetainfo  की रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर की मदद से आप खुद के लिए यूनिक यूजर नेम क्रिएट कर पाएंगे। वॉट्सऐप का यह अपकमिंग फीचर करोड़ों यूजर्स को प्राइवेसी मेंटेन करने में भी मदद करेगा। 

नंबर शेयर किए बिना होगी चैटिंग

अगर आप किसी किसी से अपना नंबर दिए बिना ही चैटिंग करना चाहते हैं तो यह फीचर आपके काफी काम आने वाला है। अब आपको हर जगह अपना नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसी को भी इस यूनिक नेम के जरिए आसानी से सर्च किया जा सकता है। 

वॉट्सऐप का यह फीचर फिलहाल अभी टेस्टिंग मोड में है और जल्द ही कंपनी इसका स्टेबल वर्जन रिलीज कर सकती है। वाबेटाइँफो की तरफ से अपकमिंग फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक हर किसी यूजर के लिए एक स्पेसिफिक यूजर नेम होगा। कंपनी का मानना  है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स का पर्सनल डेटा और प्राइवेसी दोनों ही सुरक्षित रहेगी। 

यह भी पढ़ें- WiFi के राउटर में ये काम करते ही रॉकेट की तरह मिलेगी स्पीड, चंद मिनट में दूर हो जाएगी लो स्पीड की समस्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक