1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo K14x 5G को भारत में मिला नया 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट, कीमत जानकर होगी खुशी

Oppo K14x 5G को भारत में मिला नया 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट, कीमत जानकर होगी खुशी

 Published : Mar 10, 2026 06:56 pm IST,  Updated : Mar 10, 2026 06:56 pm IST

स्टूडेंट्स और पहली-बार के स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ये फोन सटीक खरीदारी हो सकता है और इसका नया वेरिएंट कीमत के आधार पर भी आकर्षक लग रहा है।

Oppo K14x 5G- India TV Hindi
Oppo K14x 5G Image Source : OPPO

Oppo K14x 5G: नया Oppo K14x 5G भारत में फरवरी में लॉन्च हुआ था और ये इस ब्रांड के लेटेस्ट K14 लाइनअप में पहले मॉडल के तौर पर सामने आया था। अब इस ब्रांड ने इस हैंडसेट के लिए नया RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन पेश कर दिया है। कस्टमर्स अब इस Oppo K14x 5G में नए बेस वेरिएंट की खरीदारी कर सकते हैं जिसमें 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल रही है। कंपनी का कहना है कि वो इस फोन को ऐसे खरीदारों की पहुंच में ले आना चाहती है जो कि वैल्यू-आधारित खरीदारी करने में विश्वास रखते हों।

Oppo K14x 5G की भारत में कीमत और अवेलिबिलिटी

Oppo K14x 5G का नया लॉन्च हुआ 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाला वेरिएंट आपको भारत में 12,999 रुपये में खरीदारी के लिए मिल सकता है और इसके अलावा ये मौजूदा 4GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में भी अवेलेबेल है जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। इसके साथ ही ये 6GB + 128GB रैम और स्टोरेज ऑप्शन में भी आता है जिसके लिए आपको 16,999 रुपये चुकाने होंगे।

जो कस्टमर्स इस हैंडसेट को खरीद रहे हैं वो 750 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ले सकते हैं और 3-महीने का नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी अपना सकते हैं। ये हैंडसेट आपको फ्लिपकार्ट पर खरीदारी के लिए अवेलेबेल हो पाएगा और इसके अलावा आप ओप्पो इंडिया ई-स्टोर के जरिए भी इसे खरीद सकते हैं। ये फोन दो आकर्षक कलर्स में अवेलेबल है जैसे कि आईसी ब्लू और प्रिज्म वॉइलेट कलर में आप इसे खरीद सकते हैं।

Oppo K14x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

ये फोन डुअल-सिम (नैनो+नैनो) बेस्ड है और एंड्रॉइड 15 बेस्ड ColorOS 15 पर रन करता है। ओप्पो अपने कस्टमर्स को 48 महीनों की फ्लूएंसी प्रोटेक्शन का वादा करता है। इसमें 6.75-इंच एचडी+ एलसीडी स्क्रीन मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक का है और इसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 1125 निट्स तक जाती है और इसमें 256 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी मिलती है। धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए इसमें IP64 रेटिंग मिलती है।

Oppo K14x 5G का प्रोसेसर

Oppo K14x 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है जिसमें ARM Mali-G57 MC2 जीपीयू का साथ मिलता है। इसमें 6जीबी तक की LPDDR4x RAM और 128 जीबी की UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो हैंडसेट में Wi-Fi 5 के साथ ब्लूटूथ 5.4 और एक USB टाइप-सी पोर्ट मिलता है। इसके अलावा ये 3.5mm ऑडियो जैक के साथ आता है जिसमें BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, and QZSS का भी सपोर्ट मिलता है।

Oppo K14x 5G का कैमरा

कैमरा की बात करें तो Oppo K14x 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट आती है जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सेल का डेप्थ लेंस मिलता है। इसमें 5-मेगापिक्सेल का फ्रंट -फेसिंग कैमरा है जो कि सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए अच्छा काम करता है।

Oppo K14x 5G की बैटरी

ओप्पो के इस हैंडसेट में 6500mAh बैटरी आती है जिसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसका वजन 212 ग्राम है।

ये भी पढ़ें 

iPhone 18e को लेकर सामने आने लगी खबरें, टिप्सटर के दावों से मिला बड़ा हिंट, जानें क्या हो सकता है खास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक