iPhone 18e Leaks: एप्पल ने हाल ही में iPhone 17e को लॉन्च किया है और इस फोन को एप्पल की फ्लैगशिप सीरीज का थोड़ा हल्का वर्जन बताया जा रहा है। फोन के अभी बिक्री के लिए जाने में वक्त है लेकिन हैरानी की बात ये है कि iPhone 18e की जानकारियों के लीक होने की खबरें ऑनलाइन आने लगी हैं।
Weibo पर टिप्सटर Focus Digital के शेयर किए गए एक पोस्ट के मुताबिक ये दावा किया जा रहा है कि एप्पल ने अपने iPhone 18e के लिए प्लान को फाइनल कर लिया है। इन लीक से इस बात का इशारा मिलता है कि एप्पल ने अपने iPhone 18e के लिए प्रबंधन करने पर काम करना शुरू कर दिया है जबकि अभी इसके ताजा लॉन्च हुए फोन iPhone 17e को बिक्री के लिए बाजार में मुहैया होने में आज का दिन बाकी है। ध्यान दें कि इस फोन की सेल 11 मार्च यानी कल से शुरू होने वाली है।
एक नए लीक के मुताबिक एप्पल ने अपने iPhone 18e के लिए डेवलपमेंट प्लान को पहले ही फाइनल करने जा रही है और हालांकि आधिकारिक विवरण अभी कम हैं लेकिन Weibo पर Fixed Focus Digital नाम के टिपस्टर की तरफ से किए गए लेटेस्ट लीक से हिंट मिलता है कि Apple नेक्स्ट जेनरेशन के एंट्री-लेवल iPhone के लिए कुछ बड़े अपग्रेड तैयार कर रहा है।
संभावित अपग्रेड में से एक डायनामिक आइलैंड हो सकता है। Apple ने iPhone 14 Pro मॉडल के साथ इस फीचर को पेश किया था, लेकिन यह अभी तक एंट्री-लेवल iPhones में नहीं आया है। और कई लीक में दावा किया गया है कि iPhone 17e क्लासिक नॉच डिजाइन को छोड़कर डायनामिक आइलैंड ला सकता है, लेकिन Apple ने बड़े पैमाने पर ध्यान आकर्षित करने और खरीदारों को इसे खरीदने के लिए प्रेरित करने का अवसर गंवा दिया। अगर यह लेटेस्ट लीक सच साबित होता है, तो यह पहली बार होगा जब 'ई-सीरीज़' का कोई आईफोन एप्पल की फ्लैगशिप लाइनअप में इस्तेमाल किए गए फ्रंट डिज़ाइन को अपनाएगा।
iPhone 17e की तरह, iPhone 18e में भी एप्पल के नेक्स्ट जेनरेशन का A20 चिप होने की उम्मीद है, जो iPhone 17e में इस्तेमाल होने वाले A19 प्रोसेसर की जगह लेगा। हालांकि ये जानकारी अभी अटकलें ही हैं और Apple ने अभी तक किसी भी हार्डवेयर फीचर को कन्फर्म नहीं किया है।
खबरों के मुताबिक एप्पल अगले साल से अपने लॉन्च पैटर्न में बदलाव कर सकता है। सभी मॉडलों को एक साथ लॉन्च करने के बजाय, कंपनी लॉन्च को दो फेज में बांट सकती है। iPhone 18 Pro मॉडल और लंबे समय से चर्चित फोल्डेबल iPhone 2026 के आखिर में लॉन्च हो सकते हैं, जबकि iPhone 18 और iPhone 18e 2027 के वसंत में लॉन्च हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें
एयरटेल बनी जम्मू कश्मीर के दुर्गम मारवाह क्षेत्र में मोबाइल सर्विस शुरू करने वाली पहली कंपनी
संपादक की पसंद