Oppo Reno 10 Series launch date: स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो जल्दी ही भारत में धमाल मचाने वाली है। कंपनी OPPO Reno 10 Series को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। ओप्पो 10 जुलाई को भारत में ओप्पो रेनो 10 सिरीज को लॉन्च करेगी। इस सीरीज में ओप्पो तीन नए स्मार्टफोन फोन Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के स्मार्टफोन के काफी सारे फीचर्स लीक हो चुके हैं। फीचर्स के साथ साथ Oppo Reno 10 Series के फोन्स की कीमतों का खुलासा हो गया है।
Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ 5G को जियो मार्ट पर लिस्ट किया गया है। टिप्स्टर सुधांशू ने दोनो फोन्स की कीमतों का खुलासा किया है। उन्होंने इसकी कीमतों को लेकर जियो मार्ट लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया में शेयर किया है। लीक्स की मानें तो Reno 10 Pro 5G के 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत भारत में 40,999 रुपये है तो वहीं, Reno 10 Pro+ 5G के 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये हो सकती है।
ओप्पो रेनो 10 सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Reno 10 5G को कंपनी भारत में 38,999 रुपये पर लॉन्च कर सकती है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार को देखते हुए कंपनी तीनों स्मार्टफोन को रीजनेबल प्राइस में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल अभी ओप्पो की तरफ से इसकी कीमतों और फीचर्स को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें- नए कलर में लॉन्च होगा iPhone 15, जानें भारत में कब हो रही है इसकी एंट्री
संपादक की पसंद