1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo ने लॉन्च किया Reno 12 Pro का स्पेशल एडिशन, यहां देखें लुक और खूबियां

Oppo ने लॉन्च किया Reno 12 Pro का स्पेशल एडिशन, यहां देखें लुक और खूबियां

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 28, 2024 01:01 pm IST,  Updated : Sep 28, 2024 01:01 pm IST

स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो की तरफ से एक नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश किया गया है। ओप्पो ने Oppo Reno 12 Pro को स्पेशल एडिशन के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में आपको आकर्षक डिजाइन मिलने वाला है।

Mobile, Smartphones, Tech news, Gadgets News, Smartphone Launch, Oppo Launch, Oppo new Smartphones- India TV Hindi
ओप्पो ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन। Image Source : फाइल फोटो

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने बाजार में एक नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन को न्यू लॉन्च नहीं है। ओप्पो ने कुछ महीने पहले भारतीय बाजार में Oppo Reno 12 Pro को उतारा था अब कंपनी की तरफ से इसका एक स्पेशल वेरिएंट भी लॉन्च किया गया है। Oppo Reno 12 Pro का यह स्पेशल एडिन Manish Malhotra के नाम से है। 

Oppo Reno 12 Pro Manish Malhotra Edition को कंपनी ने एक बेहतरीन अट्रैक्टिव डिजाइन के साथ पेश किया है। इसमें आपको मैट फिनिश के साथ बैक पैनल में फ्लोरल पैटर्न वाला डिजाइन देखने को मिलने वाला है। आइए आपको इस लेटेस्ट लॉन्च स्मार्टफोन के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं। 

Oppo Reno 12 Pro कीमत और वेरिएंट

ओप्पो की तरफ से Reno 12 Pro Manish Malhotra Edition को सिर्फ सिंगल वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें आपको 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। अगर आप इस स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको 36,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। आप इसके लिए प्री ऑर्डर बुक कर सकते हैं। कंपनी 3 अक्टूबर से इसकी सेल शुरू करेगा। 

फोन में दिखेगी सांस्कृतिक विरासत

Oppo Reno 12 Pro मनीष मल्होत्रा एडिशन में आपको यूनिक डिजाइन देखने को मिलता है। कंपनी ने इसमें भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई है। कंपनी ने बैक पैनल में गोल्डन कलर के साथ फ्लोरल डिजाइन दिया है। स्मार्टफोन का डिजाइन उत्तर प्रदेश और राजस्थान की पारंपरिक कला विरासत से प्रेरित है। स्मार्टफोन के बैक पैनल में आपको मनीष मल्होत्रा की ब्रैंडिंग भी देखने को मिलती है। 

Oppo Reno 12 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno 12 Pro में आपको 6.7 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है। इसमें आपको फुल एचडी रेजोल्यूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें आपको MediaTek Dimensity 7300-Energy वाला प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन के रियल पैनल में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+8+50 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है जो की 80W की SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

यह भी पढ़ें- Jio के 84 दिन वैलिडिटी वाले दो सस्ते प्लान्स, दूर हो जाएंगी कई सारी परेशानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक