Apple ने पिछले साल लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज के सेल्फी कैमरा में बड़ा अपग्रेड किया है। iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल और iPhone Air को कंपनी ने नए सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया था। इसमें कंपनी ने 18MP का फ्रंट कैमरा इस्तेमाल किया था। एप्पल के सेल्फी कैमरे के इस इनोवेशन के बाद अब चीनी कंपनियां भी फोन के फ्रंट कैमरे में अपग्रेड करने की तैयारी में है।
100MP सेल्फी कैमरे वाला फोन
सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। चीनी ब्रांड जल्द मार्केट में 100MP वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन उतार सकता है। ओप्पो का यह सेल्फी कैमरा भी आईफोन 17 सीरीज की तरह ही ऑटोमैटिकली वर्टिकल और हॉरिजोन्टल ओरिएंटेशन में तस्वीर क्लिक कर पाएगा। यूजर्स को हॉरिजॉन्टल सेल्फी क्लिक करने के लिए फोन को घुमाने की जरूरत नहीं होगी।
चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर दावा किया है कि ओप्पो का यह फोन 100MP सेल्फी कैमरे के साथ आएगा, जो 1:1 रेश्यो यानी सेंटर स्टेज फीचर से लैस होगा। इसमें सेल्फी कैमरे से भी वाइड एंगल तस्वीर क्लिक की जा सकेगी। इसके अलावा ये भी दावा किया गया है कि फ्रंट कैमरे में AI फीचर्स का इस्तेमाल होगा, जो वीडियो कॉल के दौरान फील्ड-ऑफ-व्यू एडजस्ट कर लेगा।
फ्रंट कैमरे से अच्छी वीडियो रिकॉर्डिंग
एप्पल ने अपने iPhone 17 सीरीज में 18MP का स्क्वायर सेंसर यूज किया है, जबकि Oppo 100MP के सेंसर को टेस्ट कर रहा है। ऐसे में यूजर्स को बेहतर रेजलूशन और वाइड एंगल वाला सेल्फी मिलेगा। साथ ही, फ्रंट कैमरे से हॉरिजोन्टल वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी। हालांकि, इसे लेकर चीनी ब्रांड की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।
Oppo से जुड़ी अन्य खबर की बात करें तो कंपनी जल्द ही भारत में 200MP कैमरा वाला मिड बजट फोन लॉन्च करने वाला है। ओप्पो के इस फोन को हाल ही में भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है। Oppo Reno 16 Pro में 200MP कैमरे के साथ 7000mAh की बैटरी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें - क्या आपका iPhone भी हो रहा स्लो? Apple भेज रहा मालवेयर वाला अपडेट? जानें पूरा मामला