1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. POCO M6 Pro 5G जल्द भारत में होगा लॉन्च, 8GB की रैम से लैस होगा स्मार्टफोन

POCO M6 Pro 5G जल्द भारत में होगा लॉन्च, 8GB की रैम से लैस होगा स्मार्टफोन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 03, 2023 11:09 am IST,  Updated : Aug 03, 2023 11:09 am IST

पोको का Poco M6 Pro 5G स्मार्टफोन को दो दिन बाद भारत में लॉन्च होगा। इसे फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव लॉन्च किया जाएगा। आप यहीं से इसकी खरीदारी कर सकेंगे। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर इसका पेज लाइव कर दिया है।

poco m6 pro 5g,  poco m6 pro 5g launch,  poco m6 pro 5g specifications,  poco,  poco 5g phone launch- India TV Hindi
बजट सेगमेंट में यह स्मार्टफोन ग्राहकों की पहली पसंद बन सकता है। Image Source : फाइल फोटो

Poco M6 pro 5g Smartphone in India: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Poco बहुत जल्द अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी भारतीय मार्केट में Poco M6 Pro 5G को पेश करने के लिए तैयार है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीजर भी जारी कर दिया है। पोको की तरफ से इसकी लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है। पोको इस स्मार्टफोन को मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। अगर आप एक फीचर रिच स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Poco M6 Pro 5G एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

पोको का Poco M6 Pro 5G स्मार्टफोन को दो दिन बाद 5 अगस्त को भारत में लॉन्च करेगा। इसे फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव लॉन्च किया जाएगा। आप यहीं से इसकी खरीदारी कर सकेंगे। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर इसका पेज लाइव कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल कंपनी ने Poco M5 को लॉन्च किया था। 

यहां से कर सकेंगे खरीदारी

बता दें कि पोको इंडिया के प्रमुख हिमांशु टंडन ने देश में पोको फैंस के लिए अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का अनाउंसमेंट किया। Poco M6 Pro 5G स्मार्टफोन 5 अगस्त को दोपहर 12 बजे फ्लिकार्ट के माध्यम से लॉन्च होगा। अभी तक इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन फ्लिपकार्ट के लैंडिंग पेज से इसके डिजाइन के बारे में जानकारी जरूर मिली है। Poco M6 Pro 5G के रियर में रेक्टंगुलर पैटर्न में कैमरा डिजाइन मिलता है। इसके राइट साइड पर पॉवर बटन और वॉल्यूम बटन मिलेंगे।

Poco M6 Pro 5G के संभावित फीचर्स

  1. इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है। 
  2. इसका डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 240hz टच सैंपलिंग के साथ आएगा। 
  3. Poco M6 Pro 5G स्मार्टफोन में यूजर्स को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर मिल सकता है।
  4. इस स्मार्टफोन में 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिल सकती है। 
  5. अगर इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें रियर साइड में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।
  6. प्राइमरी कैमरा 50मेगापिक्सल का जबकि सेकंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा।
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- Amazon Great Freedom Festival Sale: प्राइम मेंबर्स के लिए आज दोपहर 12 बजे से लाइव होगी सेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक