1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. POCO ने लॉन्च किया 10000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G टैबलेट, मिलते हैं ये धांसू फीचर्स

POCO ने लॉन्च किया 10000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G टैबलेट, मिलते हैं ये धांसू फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 23, 2024 03:48 pm IST,  Updated : Aug 23, 2024 03:49 pm IST

POCO Pad 5G भारत में लॉन्च हो गया है। पोको का यह टैबलेट 10000mAh की दमदार बैटरी, 12.1 इंच के बड़े डिस्प्ले जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

POCO Pad 5G- India TV Hindi
POCO Pad 5G Image Source : FILE

POCO ने अपना पहला 5G टैबलेट लॉन्च किया है। पोको का यह टैबलेट 10000mAh की बैटरी, 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इस टैबलेट के साथ डिटेचेबल की-बोर्ड और पेन का भी सपोर्ट मिलत है। पोको का यह टैबलेट Xiaomi HyperOS पर काम करता है। आइए, जानते हैं पोको के इस दमदार टैबलेटे के बारे में...

POCO Pad 5G की कीमत

POCO Pad 5G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 25,999 रुपये में आता है। पोको का यह टैबलेट Cobalt Blue और Pistachio Green में आता है।

इस टैबलेट की पहली सेल 27 अगस्त को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। टैबलेट की खरीद पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 1,000 रुपये का स्टूडेंट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

POCO Pad 5G के फीचर्स

POCO Pad 5G का लुक और डिजाइन Redmi Pad Pro 5G की तरह है। इस टैबलेट में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 2K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass मिलेगा।

POCO Pad 5G
Image Source : FILEPOCO Pad 5G

पोको का यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर काम करता है।

POCO Pad 5G में 8MP का रियर कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इस टैबलेट में 8MP का कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट IP52 रेटेड है और 3.5mm ऑडियो जैक, डॉल्वी एटमस, डॉल्वी विजन जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें 10,000mAh की बैटरी और 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें - BSNL और Jio में छिड़ी जंग? जानें किसका 336 दिन वाला प्लान है बेस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक