1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Poco X6 Series के कई फीचर्स कंफर्म, अनबॉक्सिंग वीडियो में रिवील हुआ डिजाइन

Poco X6 Series के कई फीचर्स कंफर्म, अनबॉक्सिंग वीडियो में रिवील हुआ डिजाइन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 05, 2024 08:27 am IST,  Updated : Jan 05, 2024 08:41 am IST

Poco X6 Series को अगले सप्ताह 11 जनवरी 2024 को भारत समेत ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। पोको की यह गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज Redmi Note 13 Pro जैसे फीचर्स के साथ आएगी। इसके कई फीचर्स को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किए हैं।

Poco X6 Series- India TV Hindi
Poco X6 Series को भारत में 11 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। Image Source : POCO INDIA

Poco X6 5G और Poco X6 Pro 5G को भारत समेत कई ग्लोबल मार्केट में 11 जनवरी 2024 को लॉन्च किया जाएगा। पोको इंडिया ने इस सीरीज के कई फीचर्स आधिकारिक तौर पर कंफर्म किए हैं। साथ ही, इस सीरीज को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर भी लिस्ट किया गया है। इस सीरीज के बेस मॉडल यानी Poco X6 5G का एक अनबॉक्सिंग वीडियो सामने आया है, जिसमें फोन की डिजाइन और चार्जिंग फीचर की डिटेल रिवील हुई है। इस फोन के बैक में Redmi Note 13 Pro जैसी फिनिशिंग दी गई है। साथ ही, फोन के फीचर्स भी लगभग एक जैसे हैं।

टिप्सटर सुधांशू अम्बोर ने Poco X6 5G का एक अनऑफिशियल अनबॉक्सिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें फोन की डिजाइन रिवील हुई है। इसके अलावा सुधांशू ने फोन के मुख्य फीचर्स के बारे में भी जानकारी शेयर की है।

Poco X6 5G के फीचर्स

  • यह स्मार्टफोन Redmi Note 13 Pro की तरह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोससर के साथ लॉन्च होगा। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
  • पोको का यह गेमिंग स्मार्टफोन 5,100mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आएगा।
  • इसके अलावा इस फोन में Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह सीरीज HyperOS के साथ आने वाली पहली सीरीज होगी।
  • फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 64MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिल सकता है।

Poco X6 5G
Image Source : @SUDHANSHU1414 (TWITTER)Poco X6 5G Unboxing Video

Poco X6 Series के कंफर्म हुए फीचर्स

पोको इंडिया ने अपने ट्विटर (X) हैंडल से इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स कंफर्म किए हैं। इसके प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 8300 Ultra प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा यह गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज 5000mm2 स्टेनलेस स्टील वेपर कूलिंग चेम्बर फीचर के साथ आएगी। इसमें गेमिंग परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए वाइल्ड बूस्ट 2.0 का सपोर्ट मिलेगा। Poco X6 Series को भारत में 11 जनवरी 2024 को शाम 5:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन सीरीज को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Chip के लिए सिलिकॉन पर निर्भरता 'खत्म', वैज्ञानिकों ने इस धातु से बनाया फंक्शनल सेमीकंडक्टर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक