1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Pova 8 Pro 5G की भारत में सेल शुरू, मिल रहा 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट

Pova 8 Pro 5G की भारत में सेल शुरू, मिल रहा 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 21, 2026 01:26 pm IST,  Updated : Aug 21, 2026 01:26 pm IST

Tecno के हाल में लॉन्च हुए गेमिंग फोन Pova 8 Pro 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है। पहली सेल में फोन की खरीद पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Pova 8 Pro 5G- India TV Hindi
पोवा 8 प्रो 5जी Image Source : TECNO INDIA

Pova 8 Pro 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है। टेक्नो का यह दमदार गेमिंग फोन 6500mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन के बैक पैनल में नथिंग फोन जैसा डिजाइन देखने को मिलेगा। साथ ही, बैक पैनल में एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया गया है। टेक्नो के इस फोन की पहली सेल में कंपनी 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Pova 8 Pro पर ऑफर

पोवा 8 प्रो को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके शुरुआती 8GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप 12GB RAM + 512GB वाला वेरिएंट 54,999 रुपये में आता है। फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह इसे 46,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। टेक्नो का यह फोन तीन कलर ऑप्शन- Arc White, Graphite Black और Tundra Green में आता है।

Pova 8 Pro के फीचर्स

यह गेमिंग फोन 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने HyperLux टेक्नोलॉजी इस्तेमाल किया है। फोन IP69K रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर भी यह फोन खराब नहीं होगा।

Tecno के इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यही नहीं, फोन में Tecno P1 चिप दिया गया है। इसके अलावा वेपर चेंबर कूलिंग भी दी गई है।

Pova 8 Pro 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate
स्टोरेज 12GB, 512GB
बैटरी 6500mAh, 45W
कैमरा 50MP + 8MP, 13MP
OS Android 16

Pova 8 Pro के बैक में डुअल कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर वाला सेंसर और 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स मिलता है। इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है।

यह भी पढ़ें - Poco ने भारत में लॉन्च किया 7900mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक