Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. रियलमी के सबसे सस्ते 5G फोन की पहली सेल, 422 रुपये की EMI पर घर लाने का मौका

रियलमी के सबसे सस्ते 5G फोन की पहली सेल, 422 रुपये की EMI पर घर लाने का मौका

Realme 12x 5G को आज सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। रियलमी का यह सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने पिछले दिनों लॉन्च किया था। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Apr 05, 2024 03:50 pm IST, Updated : Apr 05, 2024 03:57 pm IST
Realme 12x 5G First Sale- India TV Hindi
Image Source : FILE Realme 12x 5G First Sale

Realme 12x 5G First Sale: रियलमी ने हाल ही में अपने सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। चीनी ब्रांड के इस स्मार्टफोन की पहली सेल आज यानी 5 अप्रैल 2024 से शुरू हो गई है। इससे पहले कंपनी ने लॉन्च के दिन ही 2 अप्रैल को अर्ली बर्ड सेल आयोजित की थी। Realme 12 सीरीज के इस सबसे सस्ते फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन को 4GB/6GB/8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। आइए, जानते हैं रियलमी के इस फोन की पहली सेल में मिलने वाले ऑफर्स और फीचर्स आदि के बारे में...

Realme 12x 5G Discount offer

रियलमी के इस स्मार्टफोन को 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन के अन्य दो वेरिएंट्स क्रमशः 13,499 रुपये और 14,999 रुपये में आते हैं। इस फोन को दो कलर ऑप्शन- पर्पल और ग्रीन में खरीद सकते हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन की पहली सेल में 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा इस फोन को 422 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।

Realme 12x 5G के फीचर्स

Realme 12x 5G में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स दी गई है। इसमें MediaTek Dimensity 6100+ 5G चिपसेट दिया गया है। साथ ही यह फोन 8GB + 8GB डायनैमिक रैम के साथ आता है, जिसके साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। यह Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करता है।

Realme 12x 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलता है। रियलमी के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है।

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement