1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. दिलों पर राज करने आ रहा Realme का धांसू फोन, 18 दिसंबर को शुरू होगी सेल?

दिलों पर राज करने आ रहा Realme का धांसू फोन, 18 दिसंबर को शुरू होगी सेल?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 04, 2024 11:11 pm IST,  Updated : Dec 04, 2024 11:11 pm IST

Realme 14x जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। रियलमी के इस बजट फोन की सेल 18 दिसंबर को आयोजित की जा सकती है। इस फोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Realme 14x- India TV Hindi
Realme 14x Image Source : REALME INDIA

Realme एक और सस्ता फोन जल्द भारत में लॉन्च करने वाला है। रियलमी के इस फोन की सेल 18 दिंसबर से शुरू हो सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस फोन को लेकर फिलहाल कुछ भी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है। Realme 14x की भारत में अगले सप्ताह एंट्री हो सकती है। यह फोन IP69 रेटिंग और 6000mAh बैटरी जैसे दमदार बैटरी के साथ आएगा। इस फोन को भारत में तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। यह Realme 12x का अपग्रेड मॉडल होगा।

18 दिसंबर को सेल?

91mobile की रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी के इस फोन की सेल 18 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस फोन में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन के बैक में डायमंड कटिंग डिजाइन दिया जा सकता है। इस फोन के बारे में पहले जो लीक आई है उसके मुताबिक इसे 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में लाया जा सकता है।

इस साल लॉन्च हुए Realme 12x 5G में 6.72 इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। फोन के बैक में 50MP का मेन और 2MP का अल्ट्रा कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है।

Realme GT Neo 7 को भी अगले सप्ताह 11 दिसंबर को चीनी बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी 8,000mAh की दमदार बैटरी वाले फोन की भी तैयारी कर रही है। पिछले दिनों भारत में लॉन्च होने वाले Realme GT 7 Pro में 5,800mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि, चीन में इस फोन को 6,500mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने सोशल मीडिया हैंडल से रियलमी के अपकमिंग फ्लैगशिप के बारे में डिटेल शेयर की है।

यह भी पढ़ें - WhatsApp के जरिए हो रहे स्कैम पर सरकार सख्त, Meta को भेजा नोटिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक