1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी, 12GB रैम वाला धांसू फोन, जानें कीमत

Realme ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी, 12GB रैम वाला धांसू फोन, जानें कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 31, 2026 12:27 pm IST,  Updated : Jan 31, 2026 12:27 pm IST

Realme 16 5G वियतनाम में लॉन्च हो गया है। रियलमी का यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी, 12GB रैम समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

Realme 16 5G- India TV Hindi
रियलमी 16 5G Image Source : REALME VIETNAM

Realme 16 सीरीज में एक और फोन लॉन्च हो गया है। रियलमी का यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। रियलमी ने हाल ही में भारतीय बाजार में Realme 16 Pro सीरीज पेश किया है। रियलमी का यह नया मॉडल वियतनाम में पेश किया गया है। फोन देखने में iPhone Air जैसा लुक देता है। फोन की मोटाई महज 8.10mm है। साथ ही, बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसे हॉरिजोन्टली अलाइंड किया गया है।

Realme 16 5G की कीमत

रियलमी का यह फोन दो कलर ऑप्शन- व्हाइट स्वॉन और ब्लैक क्लाउड में आता है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत VND 11,490,000 यानी लगभग 40,000 रुपये है।

  • 8GB RAM + 256GB- VND 11,490,000 (लगभग 40,000 रुपये)
  • 12GB RAM + 256GB- VND 12,490,000 (लगभग 44,000 रुपये)

Realme 16 5G के फीचर्स

रियलमी का यह मिड बजट फोन 6.57 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए DT Star D+ मिलता है। Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा एक 2MP का मोनोक्रोम कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए रियलमी के इस फोन में डुअल 5G सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, इसमें WiFi, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Realme 16 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.57 इंच, FHD+ AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400 Turbo
बैटरी 7000mAh, 60W
स्टोरेज 12GB, 256GB
कैमरा 50MP + 2MP, 50MP
OS Android 16

यह भी पढ़ें - हैक हुआ इन डेटिंग ऐप्स का डेटा, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यूज? हो सकता है बड़ा खतरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक