1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 13499 रुपये में लॉन्च हुआ Realme का 7000mAh बैटरी वाला वाटरप्रूफ फोन

13499 रुपये में लॉन्च हुआ Realme का 7000mAh बैटरी वाला वाटरप्रूफ फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 06, 2026 01:04 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 01:04 pm IST

Realme C83 5G भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी का यह सस्ता फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। साथ ही, फोन में मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस, वाटर रेसिस्टेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Realme C83 5G- India TV Hindi
रियलमी C83 5G Image Source : REALME INDIA

Realme ने भारत में एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह 7000mAh बैटरी वाला फोन मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस ड्यूरेबिलिटी, वॉटर रेसिस्टेंट फीचर से लैस है। Realme की C सीरीज में लॉन्च हुआ फोन सेमगेंट का सबसे सस्ता फोन है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है।

Realme C83 की कीमत

रियलमी का यह सस्ता फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB, 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 14,499 रुपये और 17,499 रुपये में आता है। फोन की पहली सेल 7 मार्च को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक स्टोर पर आयोजित की जाएगी। फोन की खरीद पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑफर दिया जा रहा है।

  • 4GB RAM + 64GB - 13,499 रुपये
  • 4GB RAM + 128GB - 14,499 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB - 17,499 रुपये

Realme C83 5G के फीचर्स

रियलमी का यह बजट फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन में 15W का USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। इसके अलावा 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया गया है। Realme C83 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6GB रैम के साथ 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकेगा।

Realme C83 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 7000mAh, 15W
कैमरा 13MP, 5MP
OS Android 16, Realme UI 7.0

इस सस्ते फोन में मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस और IP64 रेटिंग मिलता है, जो फोन को ड्यूरेबल बनाता है। यह फोन फ्लेम ग्रीन और फ्लेम ब्लू कलर में पेश किया गया है। इसमें 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में वेपर चेंबर कूलिंग भी दिया गया है, जो इसे गर्म नहीं होने देता है। इसके बैक में 13MP का AI कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा मिलेगा। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च, 12GB रैम के साथ मिलेगी 7000mAh की बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक