1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme GT 6 जल्द भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने टीजर के जरिए किया कंफर्म

Realme GT 6 जल्द भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने टीजर के जरिए किया कंफर्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 05, 2024 09:13 pm IST,  Updated : Apr 05, 2024 09:13 pm IST

Realme GT 6 को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। रियलमी ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर टीज किया है। कंपनी ने पहले टीजर वीडियो में फोन का नाम कंफर्म नहीं किया है। हालांकि, इसे भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर पहले भी देखा जा चुका है।

Realme GT 6- India TV Hindi
Realme GT 6 Image Source : FILE

Realme GT 6 को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। चीनी ब्रांड ने अपने इस फ्लैगशिप फोन का टीजर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। रियलमी के इस स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले ही BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। रियलमी के इस स्मार्टफोन को BIS के अलावा अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन (FCC) पर भी देखा जा चुका है। यह ब्रांड का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जो Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आएगा। इस प्रोसेसर को क्वालकॉम ने हाल ही में लॉन्च किया है। यह प्रोसेसर भी Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर वाले आर्किटेक्चर पर काम करता है।

वीडियो टीजर जारी

रियलमी इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस स्मार्टफोन का वीडियो जारी किया है। अपने वीडियो पोस्ट में कंपनी ने Power Up लिखा है, जो दर्शाता है कि यह स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आएगा। इस सप्ताह की शुरुआत में रियलमी ने Realme 12x 5G बजट स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जो पिछले महीने आई Realme 12 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन है।

मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Realme GT 6 को BIS पर मॉडल नंबर RMX3851 के नाम से लिस्ट किया गया था। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ 16GB RAM और 512GB तक स्टोरेज दिया जा सकता है। रियलमी के इस फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5 के साथ आएगा। इसमें 5,500mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है।

Realme GT 6 के बारे में अन्य कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। रियलमी इस स्मार्टफोन के साथ-साथ Realme GT Neo 6 को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। पहले लीक हुई रिपोर्ट्स की मानें तो रियलमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के किसी भी फीचर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस फोन को भी कुछ सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक